RRB NTPC 2019, Exam: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) Non-Technical Popular Categories (NTPC) के सीबीटी के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे और एग्जाम जून से शुरू हो सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा कुल 35,277 जूनियर क्लर्क, गुड्स गार्डस और ट्रेनी क्लर्क व अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने एनटीपीसी पदों के लिए अप्लाई किया था वे अब आरआरबी की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट्स जैसे RRB Guwahati (www.rrbguwahati.gov.in), RRB Jammu (www.rrbjammu.nic.in), Kolkata (www.rrbkolkata.gov.in), Malda (www.rrbmalda.gov.in) और Mumbai (www.rrbmumbai.gov.in) पर जाकर एडमिट कार्ड के संबंध में समय-समय पर चेक करते रहें। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसपर अपना एग्जाम सेंटर, समय, शिफ्ट, दिन और बाकी जानकारी चेक कर लें। आइए जानते हैं आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम से जुड़ी बाकी जानकारी। यहां क्लिक करके आप रेलवे से जुड़ी हर जानकारी अपने मोबाइल पर ले सकते हैं।

RRB NTPC Syllabus For General Awareness: 1. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं, 2. गेम और खेल, 3. भारत की कला और संस्कृति, 4. भारतीय साहित्य, 5.भारत के स्मारक और स्थान, 6.सामान्य विज्ञान और जीवन विज्ञान (10वीं सीबीएसई तक), 7.भारत और स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, 8.भारत और विश्व का सामाजिक, 9.शारीरिक और आर्थिक भूगोल, 10.भारतीय राजनीति और शासन – संविधान और राजनीतिक प्रणाली, 11.अंतरिक्ष और भारत के परमाणु कार्यक्रम सहित सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी विकास, 12.संयुक्त राष्ट्र और अन्य महत्वपूर्ण विश्व संगठन, 13.भारत और विश्व में बड़े पैमाने पर पर्यावरण संबंधी मुद्दे, 14.कंप्यूटर और कंप्यूटर अनुप्रयोगों की मूल बातें, 15.आम संकेतन, 16.भारत में परिवहन प्रणाली, 17.भारतीय अर्थव्यवस्था, 18.भारत और विश्व की प्रसिद्ध हस्तियां, 19.फ्लैगशिप सरकार के कार्यक्रम, 20.भारत की वनस्पति और जीव, 21. भारत की महत्वपूर्ण सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन, आदि।  यहां क्लिक करके जानिए कि देश में रेलवे के अलावा किन किन विभागों में कौन से पद पर आपके लिए सरकारी नौकरी निकली हुई हैं।

RRB NTPC Admit Card 2019, Syllabus and Exam Date: Check Here

RRB NTPC Exam Date: एनटीपीसी के एडमिट कार्ड जारी होने वाले हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भर्ती परीक्षा 10 से 15 दिन के अंदर होने की संभावना है। हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

RRB NTPC admit card 2019: Check Here

RRB NTPC Exam Pattern: ये परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और स्किल टेस्ट होगा। भर्ती परीक्षा 100 अंकों के लिए होगी और इसमें 100 प्रश्न होंगे। जिसमें जनरल अवेयरनेस के 40, मैथ्स के 30 और रीजनिंग के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा लिखने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा।