रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (गैर-स्नातक) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक, 12वीं पास कैंडिडेट्स कुल 3445 पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

अप्लाई करने की कब है लास्ट डेट?

आरआरबी की इस भर्ती में अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर है। हालांकि कैंडिडेट्स को फीस भरने के लिए दो दिन का और समय मिलेगा। उम्मीदवार 22 अक्टूबर तक फीस सबमिट कर सकते हैं। एप्लीकेशन सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें बदलाव के लिए भी समय मिलेगा। करेक्शन विंडो 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खुली रहेगी।

कब होगा एग्जाम?

बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी की इस भर्ती के लिए फिलहाल एग्जाम की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। आवेदन प्रक्रिया के समाप्त होने से पहले परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। वहीं परीक्षा से करीब 3-5 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे।

आवेदन शुल्क की जानकारी

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को 500 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों को 250 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए का शुल्क निर्धारित है।

स्टेज 1 की परीक्षा के बाद जनरल, ओबीसी और EWS को 400 रिफंड होंगे। वहीं एससी, एसटी और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों को पूरे 250 रुपए मिल जाएंगे।

भर्ती की विस्तृत जानकारी

कमर्शियल कम टिकट क्लर्क की पोस्ट के लिए 2022 वैकेंसी हैं।

अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 361 उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

वहीं जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 990 उम्मीदवार नियुक्त होंगे।

ट्रेन्स क्लर्क की पोस्ट पर 72 पद खाली हैं।