रेलवे भर्ती बोर्ड ने इसी साल जुलाई में जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट और केमिकल/मेटलर्जिकल सुपरवाइजर या रिसर्च जैसे पदों पर 7,951 रिक्तियों की घोषणा की थी। आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से 29 अगस्त 2024 तक चली थी। आवेदन प्रक्रिया तो कब की बंद हो चुकी है और अब इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को सीबीटी 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार है।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?
आरआरबी जेई भर्ती 2024 की सीबीटी 1 परीक्षा 6 से 13 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित होगी। जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में उपस्थित होंगे वह एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। प्रवेश पत्र जारी होने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि एग्जाम से करीब एक हफ्ता पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में प्रवेश पत्र नवंबर के आखिर में या फिर 1 दिसंबर को जारी कर दिए जाएंगे।
आरआरबी की वेबसाइट्स पर मिलेंगे एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड के लिए कैंडिडेट्स आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लगातार अपडेट चेक करते रहें। एडमिट कार्ड इसी वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर भी एडमिट कार्ड मिल जाएगा। एक बार प्रवेश पत्र जारी हो जाएं उसके बाद उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी जेई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का यह है तरीका
एडमिट कार्ड एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल या रीजनल वेबसाइट पर विजिट करें।
वहां वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से जुड़ा लिंक मिल जाएगा उस पर क्लिक करें।
इसके बाद जो जानकारी मांगी जाएगी उसे वहां दर्ज करें और सबमिट करें।
आरआरबी जेई एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। उसे वहां से डाउनलोड कर लें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकलवा लें।