रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर/ डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट/ केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए जारी RRB JE भर्ती 2025 में बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने न केवल रिक्तियों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि पंजीकरण की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
RRB JE Recruitment 2025: दो क्षेत्रों में बढ़ी रिक्तियां
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, चेन्नई और जम्मू-श्रीनगर क्षेत्रों में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है, जो इस प्रकार है।
RRB चेन्नई: 169 पद
RRB जम्मू-श्रीनगर: 95 पद
RRB JE Recruitment 2025: पंजीकरण की नई अंतिम तिथि
बोर्ड ने आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 10 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 12 दिसंबर 2025
मॉडिफिकेशन विंडो: 13 से 22 दिसंबर 2025
RRB JE Recruitment 2025:: आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।
स्टेप 1. क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर RRB JE Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. खुलने वाले पेज पर रजिस्ट्रेशन विवरण भरें।
स्टेप 4. सबमिट कर लॉगिन करें।
स्टेप 5. आवश्यकतानुसार आवेदन फॉर्म में सुधार करें।
स्टेप 6. सबमिट कर पेज डाउनलोड करें।
स्टेप 7. भविष्य के लिए हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
RRB JE Recruitment 2025: कुल रिक्तियां
यह भर्ती अभियान कुल 2569 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है,जो इस प्रकार हैं।
जूनियर इंजीनियर (JE)
डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट
केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट
उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
