आरआरबी ग्रुप डी के रिजल्ट का इंतजार देश के 1.15 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे हैं। कई बार रिजल्ट की तारीख भी आ चुकी हैं, लेकिन रिजल्ट नहीं आया है। इस बार क्षेत्रीय आरआरबी के अधिकारी की तरफ से रिजल्ट की तारीख बताई गई है, हालांकि तारीख फाइनल नहीं बताई गई है। अधिकारी ने कहा कि रिजल्ट 27-28 फरवरी को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट की इस तारीख में अब बदलाव होने शायद मुश्किल है क्योंकि चुनाव आने वाले हैं। इसलिए रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है।

जिन कैंडिडेट्स ने आरआरबी ग्रुप डी का एग्जाम दिया था वह अपने रीजन की रेलवे रिक्रूटमेंट की  वेबसाइट पर रेगुलर विजिट करते रहें। उम्मीदवार अपना रिजल्ट अपने रीजन की वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना होगा।

ऐसे चेक करें आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट
1- सबसे पहले कैंडिडेट्स को आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाना होगा।
2- ग्रुप डी का रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट्स पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
3- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों से रजिस्ट्रेशन नंबर जन्मतिथि आदि डिटेल्स मांगी जाएगी।
4- डिटेल्स डालने के बाद सबमिट पर क्लि कर देना है। सबमिट पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा। अब आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।