रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D भर्ती 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने लेवल 1 (7th CPC पे मैट्रिक्स) के विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया है, वे अब क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड लॉगिन में दर्ज करना होगा।

RRB Group D Exam City Slip 2025 कैसे करें डाउनलोड ?

उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1. क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “RRB Group D Exam City Slip 2025” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. नए पेज पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट करने पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी।

स्टेप 5. सिटी स्लिप को डाउनलोड करें और भविष्य की आवश्यकता के लिए इसका प्रिंटआउट रखें।

कब होगी परीक्षा?

ग्रुप D कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनका विषय विभाजन इस प्रकार होगा।

जनरल साइंस- 25 प्रश्न

गणित- 25 प्रश्न

जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग- 30 प्रश्न

जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स- 20 प्रश्न

RRB Group D Exam Admit Card 2025 कब आएगा ?

एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार http://www.rrbapply.gov.in पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या प्राप्त कर सकते हैं।

कितनी भर्तियां होंगी?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे में कुल 32,438 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Direct link to download RRB Group D Exam City Slip 2025