RRB Group D 2025 Exam Date Revised: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए संशोधित CBT परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ग्रुप D परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।

पहले यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 जनवरी से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार CBT परीक्षा 8 और 9 जनवरी तथा 2, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

रेलवे की ओर से स्पष्ट किया गया है कि CBT परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 16 जनवरी 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।

RRB Group D CBT Exam Pattern 2025

RRB Group D की CBT परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो इस प्रकार होंगे:

सामान्य विज्ञान (General Science): 25 प्रश्न

गणित (Mathematics): 25 प्रश्न

सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क (Reasoning): 30 प्रश्न

सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स: 20 प्रश्न

Exam City Slip और Travel Authority अपडेट

एग्जाम सिटी और डेट इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सभी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट्स पर जारी की जाएगी।

SC/ST उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक भी उसी समय एक्टिव होगा।

ई-एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

RRB Group D 2025 Exam Schedule कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1. अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध “RRB Group D 2025 Revised CBT Exam Schedule” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. एक नया PDF नोटिस खुलेगा।

स्टेप 4. परीक्षा तिथियों की जांच करें और PDF डाउनलोड कर लें।

स्टेप 5. भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

कितनी है कुल रिक्तियां ?

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल 32,438 पदों को भरा जाएगा।

Jansatta Education Expert Advice

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी नए अपडेट या बदलाव की जानकारी समय पर मिल सके।

RRB Group D 2025 Exam Date Revised Official Notice