RRB Railway ALP CBT-I Result 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परिणाम 2025 घोषित कर दिया है, जिसे पीडीएफ फॉर्म में आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।
RRB ALP Result 2025: कैसे देखें रिजल्ट ?
जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा 2025 में भाग लिया था, वह यहां बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।
क्षेत्र | लिंक |
मुंबई | पीडीएफ डाउनलोड लिंक |
रांची | पीडीएफ डाउनलोड लिंक |
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. नए खुले पेज में CEN -01/2024 सहायक लोको पायलट के लिए प्रथम चरण CBT का परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब रिजल्ट का पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे जांचने के बाद डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
RRB ALP Result 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट के बाद क्या है प्रक्रिया ?
जो उम्मीदवार सीबीटी 1 में उत्तीर्ण हुए हैं, वह इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण सीबीटी 2 में शामिल होंगे। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 का आयोजन 19 और 20 मार्च 2025 को किया जाएगा।