रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 19 मार्च को होने वाली सहायक लोको पायलट भर्ती सीबीटी 2 परीक्षा 2025 की पहली शिफ्ट और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा को को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया था और अब आरआरबी न इस परीक्षा के लिए संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, सरकारी नौकरी के लिए होने वाली यह परीक्षा 2 से 6 मई, 2025 की अवधि में पूरी की जाएगी।

RRB ALP CBT 2 Exam 2025: आरआरबी ने जारी किया आधिकारिक नोटिस

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि, “CEN-01/2024 के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) का दूसरा चरण, जो 19.03.2025 और 20.03.2025 के लिए निर्धारित था, अब 02.05.2025 और 06.05.2025 को आयोजित किया जाएगा।”

RRB ALP CBT 2 Exam 2025: कितनी शिफ्ट में होगी आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा 2025 ?

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा को पहले की तरह दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहली शिफ्ट का समय सुबह 7:30 बजे और दूसरी शिफ्ट का समय 12:30 बजे निर्धारित किया गया है।

RRB ALP CBT 2 Exam 2025: एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब होंगे जारी ?

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए भर्ती बोर्ड द्वारा सिटी इनफार्मेशन स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले और परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।

RRB ALP CBT 2 Exam 2025: आरआरबी ने दी उम्मीदवारों को सलाह

आरआरबी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि, “उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। कृपया अप्रमाणित स्रोतों से गुमराह न हों। उन दलालों से सावधान रहें जो अवैध विचार पर नौकरियों के लिए नियुक्ति के झूठे वादों के साथ उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पर आधारित होते हैं और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है,”

RRB ALP CBT 2 Exam 2025: कितनी है रिक्तियां ?

आरआरबी द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सहायक लोको पायलट के कुल 18,799 रिक्त पदों को भरना है।