रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी की असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की लिखित परीक्षा का समय धीरे-धीरे नजदीक आ चुका है। 25 नवंबर से इस परीक्षा की शुरुआत होगी। अब बस कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड का इंतजार है। इस बीच आरआरबी की ओर से आखिरी पेपर की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। 29 नवंबर को होने वाले पेपर के लिए आरआरबी ने परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और अभी तक उनको सिटी स्लिप नहीं मिली है वह ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
25 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा
बता दें कि आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा सीबीटी मोड में होगी और इसके दो चरण होंगे। सीबीटी 1 परीक्षा 25 नवंबर से शुरू होगी और उसके बाद 26, 27, 28 और 29 नवंबर को भी पेपर आयोजित होगा। बता दें कि रेलवे ने पहले ही एक आधिकारिक नोटिस जारी कर सिटी स्लिप जारी होने की तारीख बता दी थी। रेलवे ने 16, 17, 18 और 19 नवंबर को सिटी स्लिप जारी की है। जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है उन्हें ईमेल और मैसेज के जरिए भी जानकारी भेजी जा रही है।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 की सीबीटी 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का भी इंतजार जल्द ही खत्म होगा। एडमिट कार्ड 21 नवंबर को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी (पंजीकरण संख्या) और पासवर्ड (जन्म तिथि) का उपयोग करके संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय बोर्डों की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?
स्टेप 1. अपने क्षेत्र से संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध आरआरबी एएलपी 2024 परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। सबमिट पर क्लिक करें और सिटी इंटिमेशन स्लिप प्रदर्शित होगी।
स्टेप 4. शहर की सूचना पर्ची की जांच करें और इसे डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।