रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) वाली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। आरआरबी की ओर से जल्द ही यह इंतजार खत्म किया जाएगा। बोर्ड जल्द ही प्रवेश पत्र जारी करने वाला है। एडमिट कार्ड से पहले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप आज (15 नवंबर 2024) को जारी हो सकती है।
कब है परीक्षा ?
जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है वह RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार वहीं से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि RRB असिस्टेंट लोको पायलट की CBT 1 परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर, 2024 को आयोजित होने वाली है।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
RRB ALP एडमिट कार्ड परीक्षा से 4-5 दिन पहले जारी होने की पूरी संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि एडमिट कार्ड 20 तारीख तक जारी हो जाएगा। एडमिट कार्ड से पहले आने वाली एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को अपने उस शहर के बारे में जानकारी मिलेगी जहां उन्हें एग्जाम सेंटर मिलेगा और एडमिट कार्ड में उन्हें सेंटर की पूरी जानकारी यानी पूरा पता मिलेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके RRB ALP 2024 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
पांच चरण में पूरी होगी भर्ती
बता दें कि आरआरबी एएलपी परीक्षा कुल 18,799 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती को पांच चरण में पूरा किया जाएगा। पहले दो चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा के होंगे जिसमें सीबीटी 1 और सीबीटी 2 परीक्षा शामिल है। इसके बाद तीसरा चरण कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (सीबीएटी) होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आखिर में मेडिकल टेस्ट होगा।
कैसे डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप?
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं:
उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर ‘RRB ALP Exam city slip’ लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर नजर आ जाएगी।
इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।