RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग 13 फरवरी, 2025 को आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। जो उम्मीदवार अजमेर लाइब्रेरियन लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को पहचान के लिए अपडेट किए गए मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुराना या अस्पष्ट है, तो रंगीन और नवीनतम स्पष्ट फोटो वाले ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र जैसे अन्य मूल फोटो पहचान प्रमाण के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।
RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहाँ उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड की जाँच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024: कब होगी परीक्षा ?
आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती 2025 के लिए होने वाली लिखित परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी, 2025 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगी।
RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024: एग्जाम पैटर्न
आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा जिसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग स्कीम लागू की गई है, जिसके तहत सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024: कितनी है रिक्तियां ?
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चलाए जा रहे आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती 2025 अभियान के तहत आयोग का लक्ष्य लाइब्रेरियन के रिक्त पड़े 300 पदों को भरना है।