RPF Group E Constable Answer Key 2018-2019: रेलवे सुरक्षा बल ने ग्रुप ई उम्मीदवारों के लिए आंसर शीट्स जारी कर दी हैं। आरपीएफ कांस्टेबल ग्रुप ई परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपनी उत्तर पुस्तिका चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार केवल पर्सनल लॉगिन के माध्यम से ही आधिकारिक वेबसाइट से अपनी उत्तर पुस्तिका चेक कर पाएंगे।

आरपीएफ ने हाल ही में भारतीय रेलवे बल में 8619 कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे। 8619 में से, पुरुषों के लिए 3619 हैं और महिलाओं के लिए 5000 रिक्तियां हैं। आरपीएफ ग्रुप ई आंसर शीट चेक जांच करने के लिए आप ये तरीका अपना सकते हैं-

1. आधिकारिक वेबसाइट constable.rpfonlinereg.org पर लॉग इन करें।
2. ‘व्यू आंसर शीट’ लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज आपके स्क्रीन पर खुलेगा
4. ग्रुप ई एनएफआर पर क्लिक करें।
5. यहां लॉगिन के लिए पेज खुलेगा। जरुरी विवरण दर्ज करें।
6. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
7. आंसर शीट चेक और डाउनलोड करें।