Rajasthan REET Mains Admit Card 2026 LIVE Updates: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने प्राइमरी टीचर मेन्स एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एग्जाम 17-20 जनवरी 2026 को होगा। इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, या जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा।

REET Mains Exam Date 2026

REET मेन्स की लिखित परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में राजस्थान के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड पर ही दिए जाएंगे।

REET Mains Admit Card 2026 कैसे करें डाउनलोड ?

स्टेप 1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Admit Card” या “Candidate Information” सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. REET Mains Admit Card 2026 के लिंक को खोलें।

स्टेप 4. अपना Application Number और Date of Birth (DOB) दर्ज करें।

स्टेप 5. लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6. एडमिट कार्ड को PDF में डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Live Updates
15:57 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: कब आएगा रिजल्ट ?

रीट मेन्स परीक्षा परिणाम, आंसर-की और आगे की भर्ती जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

15:35 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: रीट के लिए कुल उम्मीदवारों की संख्या

2024 में REET Level-1 के लिए 3.46 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

REET Level-2 के लिए 2024 में करीब 9.68 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

Level-3 के लिए 2024 में 1.14 लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज हुए थे।

REET 2024 में Level-1 में 3.14 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

Level-2 परीक्षा में 2024 में 8.79 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए।

Level-1 में 1.95 लाख से अधिक उम्मीदवार 2024 में सफल हुए थे।

Level-2 में 3.93 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की थी।

REET 2024 में दोनों लेवल पास करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 47,097 रही।

REET 2024 में Level-1 का पास प्रतिशत 62.33% दर्ज किया गया।

15:13 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: रीट मेन्स 2026 परीक्षा कार्यक्रम

17 जनवरी को Level-1 (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक होगी।

18 जनवरी को Level-2 विज्ञान-गणित सुबह और सामाजिक विज्ञान दोपहर शिफ्ट में होगा।

19 जनवरी को Level-2 अंग्रेजी सुबह और हिंदी दोपहर शिफ्ट में आयोजित होगी।

20 जनवरी को Level-2 संस्कृत की परीक्षा सुबह और दोपहर दोनों शिफ्ट में होगी।

15:02 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: पहचान पत्र जरूरी

रीट मेन्स एग्जाम 2026 के दिन उम्मीदवारों को वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

14:45 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें ?

रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 में गलत जानकारी होने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

14:38 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: रीट मेन्स एडमिट कार्ड पर चेक करें यह डिटेल

रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 पर नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट का विवरण जरूर जांचें।

14:32 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का दूसरा विकल्प

उम्मीदवार भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in से भी लॉगिन कर सकते हैं।

14:27 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: रीट मेन्स एडमिट कार्ड के लिए लॉगिन डिटेल्स

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

14:17 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: रीट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Admit Card” या “Candidate Information” सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. REET Mains Admit Card 2026 के लिंक को खोलें।

स्टेप 4. अपना Application Number और Date of Birth (DOB) दर्ज करें।

स्टेप 5. लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6. एडमिट कार्ड को PDF में डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

14:15 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: जारी हो गया रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने REET मेन्स परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

14:14 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अनिवार्य होगी, जिसके बिना उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

14:05 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: रीट मेन्स परीक्षा 2026 कब होगी ?

REET मेन्स परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।

13:56 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: कहां जारी होगा रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 ?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

13:54 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: कौन जारी करेगा रीट एडमिट कार्ड 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज REET 2025 मेन्स के हॉल टिकट जारी करेगा।

13:52 (IST) 12 Jan 2026

REET Mains Admit Card 2026 LIVE: कब जारी होगा रीट एडमिट कार्ड ?

REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026 आज जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।