RBSE 10th 12th Board Exam Date Sheet 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं 2026 का आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। आरबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी तक चलेंगी, जबकि आरबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 को समाप्त होंगी।
RBSE Board Exam 2026: कितने छात्र होंगे शामिल?
राजस्थान बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष करीब 19.86 लाख छात्र परीक्षाओं में शामिल होंगे।
कक्षा 10वीं: 10.68 लाख छात्र
कक्षा 12वीं: 9.05 लाख छात्र
सीनियर उपाध्याय: 4,123 छात्र
प्रवेश परीक्षा: 7,817 छात्र
राज्यभर में कुल 6,193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
RBSE Class 10th Board Exam Date Sheet 2026
| परीक्षा तिथि | दिन | विषय |
| 12 फरवरी | गुरुवार | अंग्रेजी |
| 14 फरवरी | शनिवार | व्यावसायिक विषय |
| 17 फरवरी | मंगलवार | सामाजिक विज्ञान |
| 19 फरवरी | गुरुवार | हिन्दी |
| 21 फरवरी | शनिवार | विज्ञान |
| 24 फरवरी | मंगलवार | गणित |
| 26 फरवरी | गुरुवार | संस्कृत (पेपर-1) |
| 27 फरवरी | शुक्रवार | तृतीय भाषा |
| 28 फरवरी | शनिवार | संस्कृत (पेपर-2) |
RBSE Class 12th Board Exam Date Sheet 2026
| परीक्षा तिथि | दिन | विषय |
| 12 फरवरी | मनोविज्ञान | |
| 13 फरवरी | अनिवार्य अंग्रेजी | |
| 14 फरवरी | लोक प्रशासन | |
| 16 फरवरी | भूगोल / लेखाशास्त्र / भौतिक विज्ञान | |
| 17 फरवरी | कंप्यूटर साइंस | |
| 18 फरवरी | संस्कृत साहित्य | |
| 19 फरवरी | पर्यावरण विज्ञान | |
| 20 फरवरी | अनिवार्य हिन्दी | |
| 21 फरवरी | दर्शनशास्त्र / सामान्य विज्ञान | |
| 23 फरवरी | राजनीति विज्ञान/ कृषि विज्ञान | |
| 24 फरवरी | चित्रकला | |
| 25 फरवरी | गणित | |
| 26 फरवरी | अंग्रेजी साहित्य | |
| 27 फरवरी | वेद एवं दर्शन | |
| 28 फरवरी | अर्थशास्त्र / जीवविज्ञान | |
| 4 मार्च | इतिहास / रसायन विज्ञान | |
| 5 मार्च | संगीत / नृत्य | |
| 6 मार्च | व्यावसायिक विषय | |
| 7 मार्च | समाजशास्त्र | |
| 9 मार्च | गृह विज्ञान | |
| 10 मार्च | साहित्य विषय | |
| 11 मार्च | शारीरिक शिक्षा |
Jansatta Education Expert Advice
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 दौरान छात्रों को कुल 6 छुट्टियां मिलेंगी, जिनमें 4 रविवार, होली और धुलंडी शामिल हैं। इन छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए छात्र टाइम टेबल के अनुसार रिवीजन प्लान तैयार करें और छुट्टियों का सही उपयोग करें। इसके साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें और परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और दिशा-निर्देश जरूर जांच लें। छात्र टाइम टेबल से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नजर बनाए रखें।
