राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) ने कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी 2026 से और कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में जो छात्र उपस्थित होने वाले हैं वह आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in से पूरा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस आर्टिकल में भी आपको पूरी डेटशीट मिल जाएगी।

दोनों कक्षाओं का पहला पेपर होगा अंग्रेजी का

बोर्ड की ओर से जारी की गई डेटशीट के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को देखने में दिक्कत, एल्बिनिज्म, मायोपिया, सेरेब्रल पाल्सी, पोलियो, लंगड़ापन, या बोलने और सुनने में दिक्कत जैसी विकलांगता है, उन्हें जरूरी सर्टिफिकेट जमा करने पर सुविधाएं दी जाएंगी। कक्षा 5वीं का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा जबकि कक्षा 8वीं का पहला पेपर भी अंग्रेजी विषय का ही होगा। दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक ही शिफ्ट में और एक ही समय पर आयोजित होंगी। पेपर का समय दोपहर 1:30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा।

यहां देखें कक्षा 5वीं की फुल डेटशीट

तारीखदिनविषय / विवरण
20 फरवरी 2026शुक्रवारअंग्रेजी
21 फरवरी 2026शनिवार———-
22 फरवरी 2026रविवाररविवार अवकाश
23 फरवरी 2026सोमवार———-
24 फरवरी 2026मंगलवारगणित
25 फरवरी 2026बुधवार———-
26 फरवरी 2026गुरुवारहिंदी
27 फरवरी 2026शुक्रवार———-
28 फरवरी 2026शनिवारपर्यावरण अध्ययन
01 मार्च 2026रविवाररविवार अवकाश
02 मार्च 2026सोमवारहोलिका दहन अवकाश
03 मार्च 2026मंगलवारधुलंडी (होली) अवकाश
04 मार्च 2026बुधवार———-
05 मार्च 2026गुरुवारविशेष विषय

कक्षा 8वीं की फुल डेटशीट

तारीखदिनविषय / विवरण
19 फरवरी 2026गुरुवारअंग्रेज़ी (02)
20 फरवरी 2026शुक्रवार———
21 फरवरी 2026शनिवारहिंदी (01)
22 फरवरी 2026रविवाररविवार अवकाश
23 फरवरी 2026सोमवारविज्ञान (07)
24 फरवरी 2026मंगलवार———
25 फरवरी 2026बुधवारसामाजिक विज्ञान (08)
26 फरवरी 2026गुरुवार———
27 फरवरी 2026शुक्रवारगणित (09)
28 फरवरी 2026शनिवार———
01 मार्च 2026रविवाररविवार अवकाश
02 मार्च 2026सोमवारहोलिका दहन अवकाश
03 मार्च 2026मंगलवारधुलंडी (होली) अवकाश
04 मार्च 2026बुधवारतीसरी भाषा: संस्कृत (71) / उर्दू (72) / गुजराती (73) / सिंधी (74) / पंजाबी (75) / संस्कृतम (95) (संस्कृत शिक्षा विभाग)