राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 8वीं बोर्ड के नतीजे आज (26 मई 2025) शाम 5 बजे जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिक्षा मुख्यालय में की गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
हालांकि आरबीएसई 8वीं रिजल्ट की घोषणा प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर सीताराम जाट की ओर से की गई। इसी के साथ राज्य में 12 लाख से अधिक बच्चों का इंतजार खत्म हो गया। (राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब और कहां होगा जारी? यहां मिलेगी पूरी जानकारी)
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर कर रहे हैं। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर और सीट नंबर का इस्तेमाल करना होगा। (राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)
बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थीं जिसमें 12.64 लाख बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। पिछले साल यह संख्या 13 लाख से अधिक थी। लास्ट ईयर 8वीं का रिजल्ट 17 मई को जारी हुआ था और कुल 94.50 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 22 मई 2025 को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस साल 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70 फीसदी, कॉमर्स का 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी रहा था।
शालादर्पण 8वीं रिजल्ट कुछ मिनटों में rajshaladarpan.nic.in पर होगा जारी।
लॉगिन क्रेडेंशियल आवश्यक
जिले का नाम
रोल नंबर
आवेदन संख्या या स्कूल एनआईसी-एसडी/पीएसपी कोड
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट कुछ ही पलों में सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जारी होने वाला है।
आरबीएसई कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। यदि कोई छात्र दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे असफल माना जाएगा और उसे शैक्षणिक वर्ष दोहराने की आवश्यकता हो सकती है।
राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 घोषित करेगा। आरबीएसई परिणाम रजिस्ट्रार, शिक्षा विभाग परीक्षा, बीकानेर द्वारा जारी किए जाएंगे। आरबीएसई कक्षा 8वीं के छात्र अपना परिणाम निम्नलिखित आधिकारिक पोर्टल rajsaladarpan.nic.in, rajpsp.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए, छात्रों को परिणाम पृष्ठ पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 के परिणाम, पूरक परीक्षा, पुनः जाँच और अधिक जानकारी के लिए education. Indianexpress.com पर जाएँ।
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी पूरी हो गई है।
परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने आरबीएसई 8वीं रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरणों का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन जुड़कर परिणाम घोषित करने वाले हैं। कक्षा 8वीं का परिणाम जारी करते समय शासन सचिव स्कूल शिक्षा, भाषा और पुस्तकालय विभाग व पंचायती राज (प्रारम्भिक शिक्षा) विभाग कृष्ण कुणाल, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक बीकानेर सीताराम जाट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2025 मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण इस प्रकार हैं –
उम्मीदवार का नाम
पिता का नाम
जन्मतिथि
रोल नंबर
विषयवार अंक
कुल मार्क
को PERCENTAGE
उत्तीर्ण/असफल स्थिति
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 8वीं में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे और जो छात्र फेल हो जाएंगे उन्हें रिजल्ट सुधारने के लिए बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली पूरक परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा पास करनी होगी।
वर्षों से लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत
2024: 96.39%
2023: 94.00%
2022: 94.00%
आधिकारिक लिंक के अलावा पीएसपी पोर्टल rajpsp.nic.in पर भी नतीजे चेक किए जा सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड क्लास 8वीं रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रख लें।
देखें Direct Links-
rajshaladarpan.nic.in
rajpsp.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
राजस्थान बोर 8वीं के 12 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा।
RBSE कक्षा 8वीं रिजल्ट आधिकारिक घोषणा शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर के रजिस्ट्रार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।
राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा में वही स्टूडेंट पास होंगे जो हर विषय में और कुल मिलाकर 33 फीसदी मार्क्स लेकर आएंगे। जो बच्चा इस क्राइटेरिया को फॉलो नहीं करेगा उसे दोबारा से यह परीक्षा देनी होंगी। उस छात्र को ही फेल माना जाएगा ज दो से अधिक विषयों में 33 फीसदी मार्क्स नहीं ला पाएगा।
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट तक पहुंचने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आज जारी होगा। परिणाम की घोषणा शाम को 5 बजे की जाएगी। रिजल्ट जारी होने से पहले पिछले पांच साल के पासिंग प्रतिशत पर एक नजर
2024 में 95.72 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
2023 में 94.50 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की थी।
2022 में पासिंग प्रतिशत 95.50 फीसदी रहा था।
2021 में 99.97 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की थी।
2020 में 91.96 प्रतिशत पासिंग प्रतिशत था।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं के परीक्षा परिणाम में प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत ज्यादा रहा था। 2024 में प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 97.38 फीसदी था जबकि सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.54 फीसदी था।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 12,50,800 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 11,97,321 ने परीक्षा पास कर ली थी। पिछले साल का पासिंग प्रतिशत 94.54 फीसदी रहा था।
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट शाम 5 बजे घोषित होगा।
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट तक पहुंच सकते हैं।
स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और View More पर क्लिक करें।
अब 5th & 8th Exam पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नई वेबसाइट ओपन होगी। यहां Result सेक्शन पर क्लिक करें।
अब 8वीं के रिजल्ट से जुड़ा एक लिंक मिलेगा वहां क्लिक करें।
अब अपने क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं के परीक्षा परिणाम में चार जिलों ने टॉप किया था। इनमें सीकर, दौसा, अलवर, अजमेर और नागौर शामिल हैं। इन जिलों का प्रदर्शन सबसे टॉप पर था।
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आज शाम को 5 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब जरूरी क्रेंडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
रिजल्ट अब आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि 8वीं का रिजल्ट आज शाम को 5 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड ने एक ट्वीट के जरिए ये ऐलान किया है।
राजस्थान बोर्ड :- 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा l @Rajasthanboard #Class8thResult ll #Rajasthanboard
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) May 26, 2025
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 22 मई 2025 को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस साल 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70 फीसदी, कॉमर्स का 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी रहा था। RBSE 12th Result 2025
