राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 8वीं बोर्ड के नतीजे आज (26 मई 2025) शाम 5 बजे जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिक्षा मुख्यालय में की गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

हालांकि आरबीएसई 8वीं रिजल्ट की घोषणा प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर सीताराम जाट की ओर से की गई। इसी के साथ राज्य में 12 लाख से अधिक बच्चों का इंतजार खत्म हो गया। (राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब और कहां होगा जारी? यहां मिलेगी पूरी जानकारी)

राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर कर रहे हैं। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर और सीट नंबर का इस्तेमाल करना होगा। (राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)

बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थीं जिसमें 12.64 लाख बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। पिछले साल यह संख्या 13 लाख से अधिक थी। लास्ट ईयर 8वीं का रिजल्ट 17 मई को जारी हुआ था और कुल 94.50 फीसदी बच्चे पास हुए थे।

बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 22 मई 2025 को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस साल 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70 फीसदी, कॉमर्स का 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी रहा था।

Live Updates
15:47 (IST) 27 May 2025

RBSE Rajasthan Board 5th Result Date: इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा आरबीएसई 5वीं रिजल्ट, आधिकारिक घोषणा, Direct Link पर करें चेक

rajeduboard.rajasthan.gov.in Rajasthan Board 5th Result 2025 Out: राजस्थान बोर्ड आरबीएसई परिणाम जारी होने के बाद शाला दर्पण पोर्टल पर रिजल्ट लिंक rajshaladarpan.nic.in को उसी समय एक्टिव होगा। ...यहां पढ़ें
10:20 (IST) 27 May 2025

JAC 10th Result 2025: कब और कहां चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? 4 लाख से अधिक बच्चों ने इस साल दी है परीक्षा

झारखंड बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जारी होगा। स्टूडेंट्स यहां अपने रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करके परिणाम चेक कर सकते हैं। ...पूरी जानकारी
08:39 (IST) 27 May 2025
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट Jacresults.com पर होगा जारी

https://www.jansatta.com/education/jac-10th-result-2025-date-time-jacresults-com-jac-jharkhand-gov-in-jharkhand-board-result-kab-aayega-latest-live-updates-in-hindi/3980338/

07:53 (IST) 27 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं का ग्रेडिंग सिस्टम क्या है

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी किया जाता है। छात्र अपना रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर देख सकते हैं। यहां देखें ग्रेडिंग सिस्टम-

81 से 100 अंक: A ग्रेड

61 से 80 अंक: B ग्रेड

41 से 60 अंक: C ग्रेड

33 से 40 अंक: D ग्रेड

0 से 32 अंक: E ग्रेड (सप्लीमेंटरी की श्रेणी)

20:00 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 से लेकर 2022 तक कैसा रहा

2025: 96.66%

2024: 96.39%

2023: 94.00%

2022: 94.00%

19:50 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: एसएमएस के माध्यम से परिणाम कैसे देखें?

आरबीएसई 8वीं परिणाम 2025 को दिए गए चरणों का पालन करके एसएमएस सेवा के माध्यम से ऑफ़लाइन देखा जा सकता है:

अपने मोबाइल फोन में एसएमएस एप्लिकेशन खोलें

“RESULT

इसे 56263 पर भेजें

आरबीएसई सीधे आपके मोबाइल डिवाइस पर आपका परिणाम दस्तावेज़ भेजेगा

19:37 (IST) 26 May 2025
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 10वीं के रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट?

https://www.jansatta.com/education/rbse-10th-result-2025-out-soon-latest-update-of-high-school-result-kab-aayega-10vi-ka-result-direct-link-last-five-year-trend/3978692/

19:12 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: सीकर शिखर पर, धौलपुर सबसे पीछे

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 में सीकर जिला रहा अव्वल, जहाँ 98.73% लड़के और 99.23% लड़कियों ने मारी बाजी। वहीं, धौलपुर जिला परिणामों में सबसे पीछे रहा, जहां कुल पास प्रतिशत 93.37% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 92.55% और लड़कियों का 94.27% रहा।

18:55 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: 6,39,840 छात्रों और 5,82,529 छात्राओं ने पास की परीक्षा

2025 में राजस्थान कक्षा 8 की परीक्षा में कुल 6,65,562 लड़के और 5,99,056 लड़कियां उपस्थित हुए। उनमें से, 6,39,840 लड़कों और 5,82,529 लड़कियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की।

17:52 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं जिलेवार परिणाम

सर्वाधिक अभ्यर्थियों वाला जिला जयपुर था, जहां 1,16,665 अभ्यर्थी थे।

सबसे कम अभ्यर्थियों वाला जिला जैसलमेर था, जहां 14,029 अभ्यर्थी थे।

उच्चतम परिणाम वाले शीर्ष 5 जिले सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर और चूरू थे।

सबसे कम परिणाम वाले निचले 5 जिले धौलपुर, बारां, पाली, चित्तौड़गढ़ और करौली थे।

17:50 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: लिंग के अनुसार देखें आरबीएसई रिजल्ट

परीक्षा देने वाले लड़कों की कुल संख्या 6,65,562 थी।

परीक्षा देने वाली लड़कियों की कुल संख्या 5,99,056 थी।

पास होने वाले लड़कों की संख्या 6,39,840 यानी 96.14% रही.

उत्तीर्ण होने वाली लड़कियों की संख्या 5,82,529 यानी 97.24% रही.

17:48 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: 881 छात्रों के रिजल्ट रोके गए

881 छात्रों के नतीजे रोके गए। अभ्यर्थियों के परिणाम रोके गए, जो 0.07% है।

17:47 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं में अनुपस्थित अभ्यर्थी

अनुपस्थित अभ्यर्थियों की कुल संख्या 41,368 थी, जो 3.28% है.

17:41 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं में 96.66% छात्र पास

राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 8वीं में 96.66% छात्र पास हुए है।

17:38 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट के लिए वैकल्पिक लिंक rajshaladarpan.rajasthan.gov.in

आधिकारिक लिंक के अलावा आप rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।

17:34 (IST) 26 May 2025
RBSE 8th Result LIVE: आरबीएसई वेबसाइट नहीं खुल रही है

वेबसाइट नहीं खुल रही है-

आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in, rajpsp.nic.in और rajsaladarpan.rajsthan.gov.in नहीं खुल रही हैं।

17:31 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: कितने छात्र उपस्थित हुए?

कितने छात्र उपस्थित हुए?

इस वर्ष आरबीएसई कक्षा 8 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की कुल संख्या 12,22,369 है।

17:29 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: आरबीएसई शाला दर्पण 8वीं rajsaladarpan.rajasthan.gov.in पर कैसे करें चेक

आरबीएसई कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - rajsaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाना होगा। होमपेज पर, उन्हें 'आरबीएसई कक्षा 8वीं परिणाम 2025' के लिंक पर क्लिक करना चाहिए, अपना सीट नंबर दर्ज करना चाहिए, और फिर 'सबमिट' या 'परिणाम देखें' विकल्प का चयन करना चाहिए।

17:24 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8th LIVE: आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in के अलावा rajpsp.nic.in पर करें चेक

परिणाम बार घोषित हो चुका है, परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही अगर आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो जाती है तो रिजल्ट पीएसपी पोर्टल rajpsp.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

17:23 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8 lIVE: ऑफिशिय़ल वेबसाइट के अलावा rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर चेक करें आरबीएसई 8वीं मार्खशीट

rajshaladarpan.rajasthan.gov.in

17:18 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8 lIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट की Marksheet यहां करें चेक

rajshaladarpan.nic.in

17:15 (IST) 26 May 2025
आरबीएसई शाला दर्पण 8वीं परिणाम 2025 जारी, क्या है राजस्थान बोर्ड 8वीं का ग्रेडिंग सिस्टम

क्या है राजस्थान बोर्ड 8वीं का ग्रेडिंग सिस्टम

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी किया जाता है। छात्र अपना रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर देख सकते हैं। यहां देखें ग्रेडिंग सिस्टम-

81 से 100 अंक: A ग्रेड

61 से 80 अंक: B ग्रेड

41 से 60 अंक: C ग्रेड

33 से 40 अंक: D ग्रेड

0 से 32 अंक: E ग्रेड (सप्लीमेंटरी की श्रेणी)

17:11 (IST) 26 May 2025
आरबीएसई शाला दर्पण 8वीं परिणाम 2025 जारी, यहां देखें मार्कशीट

आरबीएसई शाला दर्पण 8वीं परिणाम 2025 आप आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर देख सकते हैं।

17:10 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8 lIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं का परिणाम कैसे करें चेक

आरबीएसई शाला दर्पण 8वीं परिणाम 2025: डाउनलोड करने के चरण

चरण 1: rajsaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर, उपलब्ध होने पर “आरबीएसई कक्षा 8वीं परिणाम 2025” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: आवश्यक विवरण दर्ज करें:

-जिला का नाम

-रोल नंबर

- आवेदन संख्या या स्कूल एनआईसी-एसडी/पीएसपी कोड

चरण 4: “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

चरण 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के संदर्भ के लिए अनंतिम मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।

17:09 (IST) 26 May 2025
राजस्थान बोर्ड 8वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई

https://twitter.com/Rajasthanboard/status/1926964413199712445

17:06 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8 lIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं परिणाम जारी, देखें डायरेक्ट लिंक

rajshaladarpan.nic.in

rajpsp.nic.in

17:05 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8 lIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी, वेबसाइट हुई डाउन यहां देखें परिणाम

https://www.jansatta.com/education/rbse-8th-result-out-at-direct-link-rajshaladarpan-nicin-marksheet-download-here-if-website-down-sarkari-result-renumber-wise-name-wise/3979909/

17:04 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan.nic.in result 2025 class 8 lIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है, यहां rajshaladarpan.nic.in पर देख सकते हैं परिणाम, कुछ ही देर में होगा एक्टिव।

17:03 (IST) 26 May 2025

RBSE 8th Class Result 2025: जारी होने वाला है 8वीं का रिजल्ट, यहां देखें ऑफिशियल वेबसाइट की लिस्ट जहां मिलेगा परिणाम

राजस्थान बोर्ड 8वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। ...यहां पढ़ें
16:58 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan nic in result 2025 class 8 lIVE: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट के लिए छात्र कर लें ये तैयारी

राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र अपना रोल नंबर तैयार कर लें और धैर्य बनाए रखें।