राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड III लिखित परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट इन दिनों बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड से पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। इसके जरिए उम्मीदवार उस शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जहां उनका सेंटर पड़ेगा। एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड होगी। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप?

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर ही Notice Board सेक्शन में सबसे ऊपर Click here to know your Exam District location (LIBRARIAN GRADE – III DIRECT RECRUITMENT – 2024) लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

अब सिटी स्लिप का पेज ओपन होगा। यहां पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज कर Submit करें।

एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। इसकी फोटो क्लिक कर लें या इसका स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर लें।

NEET PG 2025 Exam City Slip: नीट पीजी एडमिट कार्ड कब होगा जारी? एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

27 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा

बता दें कि लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा 27 जुलाई, 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस दौरान पेपर 1 और पेपर 2 में उम्मीदवार उपस्थित होंगे। उम्मीदवारों को एक ही दिन में दोनों पेपर देने होंगे। पहली शिफ्ट में यानी सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक पेपर 1 आयोजित होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक पेपर 2 आयोजित होगा।

अब एडमिट कार्ड का है इंतजार

राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड का इंतजार है। ई प्रवेश पत्र 24 जुलाई को यानी परीक्षा से 3 दिन पहले जारी होंगे। ई प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर ही एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर जाकर Get Admit Card पर क्लिक करना होगा और फिर अपने क्रेडेंशियल दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना है।