Rajasthan BTSC Pre DElEd Result 2024 Date: राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड परिणाम 2024 जल्द ही जारी किया जाने वाला है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक लिंक predeledraj2024.in पर देख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम परिणाम डाउनलोड करने से लेकर कट ऑफ नंबर देखने और इसके बाद की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं।

Rajasthan BSTC Result, Answer Key 2024 Direct Link

बता दें कि परिणाम जारी होने के साथ ही आधिकारिक लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कटऑफ नंबर भी सामने आ जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। असल में 5 जुलाई को ही राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड की आंसर की जारी कर दी गई है। दरअसल, इस साल वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा ने राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (बीएसटीसी) परीक्षा का आयोजन किया है।

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम आज रात तक घोषित होने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय द्वारा परिणाम जारी करने के बाद तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in को एक्टिव कर दिया जाएगा।

यह परीक्षा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) कार्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा प्रदान करती है और उम्मीदवारों की बड़ी संख्या के कारण यह वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा 2024 परिणाम जारी होने के साथ ही विश्वविद्यालय परीक्षा के कट-ऑफ अंक जारी करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा 2024 के परिणामों के बारे में जानकारी हासिल करते रहें। इसके साथ ही कैंडिडेट्स जनसत्ता एजुकेशन सेक्शन भी चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद आगे की क्या है प्रोसेस?

प्री-डी.एल.एड. परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा। इसके साथ ही वेरिफिकेशन किया जाएगा और फिर कॉलेट अलॉटमेंट कर दिए जाएंगे। इस तरह एडमिशन शुरू होगा।

कैसे डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट?

सबसे पहले वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाएं।
मन पेज पर प्री-डी.एल.एड. परीक्षा 2024 खोजें।
अब “परिणाम 2024” या “बीएसटीसी परिणाम 2024” वाला लिंक देखें।
मन पेज पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर “परिणाम प्राप्त करें” लिंक खोजें।
अब फ़ील्ड में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका प्री-डी.एल.एड. परीक्षा 2024 का स्कोरकार्ड आपके सामने होगा।
इसमें आपके अंक, उत्तीर्ण/असफल स्थिति की जानकारी होगी।
भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और इसे सेव कर लें।

कट-ऑफ कैसे करें चेक?

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की वेबसाइट पर https://panjiakpredeled.in/ जाएं।
मन पेज पर “बीएसटीसी प्री डीएलएड कट ऑफ” या “परिणाम” का उल्लेख करने वाला लिंक देखें।
कट ऑफ अंक (यदि घोषित हो) स्क्रीन पर दिखाई देगी। आप इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर सेव कर लें।