Rajasthan BTSC Pre DElEd Result 2024, Rajasthan BSTC Topper Name Merit List Direct Link: राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड परिणाम 2024 जारी कर दिया गया है। रिजल्ट बुधवार सुबह ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2024.in पर जारी किया गया। रिजल्ट का लिंक इसी वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस साल यह परीक्षा दी थी वह अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके परिणाम देख सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre Deled Result Direct LINK 2024: Check Marks Here

जोधपुर का लड़का बना टॉपर

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल की परीक्षा में जोधपुर के छगनलाल प्रजापति ने 600 में 558 मार्क्स के साथ टॉप किया है। यह परीक्षा वर्धमान महावीर खुला यूनिवर्सिटी, कोटा के द्वारा 33 जिलों के 1917 सेंटर्स पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 5 लाख से अधिक छात्र बैठे थे।

परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को कहां मिलेगा एडमिशन?

बता दें कि राजस्थान प्रीडीएलएड परीक्षा 30 जून को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा को वर्धमान महावीर खुला यूनिवर्सिटी, कोटा के द्वारा राज्य के 33 जिलों में आयोजित किया गया था। यह परीक्षा कुल 1917 सेंटर्स पर एक ही शिफ्ट में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में 5 लाख के करीब कैंडिडेट्स उपस्थित हुए थे। इस परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स प्राइमरी एजुकेशन में टीचर बनने के लिए आवश्यक दो साल के टीचर एजुकेशन कोर्स डीएलएड में एडमिशन के लिए योग्य हो जाते हैं।

राजस्थान प्री डीएलएड की आंसर की जारी 5 जुलाई को जारी हो गई थी। यह परीक्षा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) कार्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा प्रदान करती है और उम्मीदवारों की बड़ी संख्या के कारण यह वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा 2024 परिणाम जारी होने से पहले विश्वविद्यालय परीक्षा के कट-ऑफ अंक जारी करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा 2024 के परिणामों के बारे में जानकारी हासिल करते रहें। इसके साथ ही वे जनसत्ता एजुकेशन सेक्शन भी चेक कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट?

सबसे पहले वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाएं।
मन पेज पर प्री-डी.एल.एड. परीक्षा 2024 खोजें।
अब “परिणाम 2024” या “बीएसटीसी परिणाम 2024” वाला लिंक देखें।
मन पेज पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर “परिणाम प्राप्त करें” लिंक खोजें।
अब फ़ील्ड में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका प्री-डी.एल.एड. परीक्षा 2024 का स्कोरकार्ड आपके सामने होगा।
इसमें आपके अंक, उत्तीर्ण/असफल स्थिति की जानकारी होगी।
भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और इसे सेव कर लें।

कट-ऑफ कैसे करें चेक?

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की वेबसाइट पर https://panjiakpredeled.in/ जाएं।
मन पेज पर “बीएसटीसी प्री डीएलएड कट ऑफ” या “परिणाम” का उल्लेख करने वाला लिंक देखें।
कट ऑफ अंक (यदि घोषित हो) स्क्रीन पर दिखाई देगी। आप इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर सेव कर लें।