राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के अधिकारी और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने अपना परचम लहरा दिया है। पासिंग प्रतिशत में तो लड़कियां आगे रही ही हैं साथ ही टॉपर्स सूची पर भी लड़कियों का कब्जा रहा है। इस साल तीनों स्ट्रीम की टॉपर्स लड़कियां ही रही हैं।

तीनों स्ट्रीम की टॉपर्स रही लड़कियां

आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला ने टॉप किया है। इन चारों के 99.60% नंबर आए हैं। वहीं कॉमर्स में अलवर की रहने वालीं कंगना ने टॉप किया है। उन्हें 99.20% मार्क्स मिले हैं। वहीं साइंस स्ट्रीम से प्रीति ने टॉप किया है। उन्हें 99.80% मार्क्स मिले हैं।

RBSE 12th Result 2025: Direct Link

टॉपर्स को सरकार की ओर से मिल सकते हैं यह पुरस्कार

राजस्थान सरकार आमतौर पर बोर्ड एग्जाम में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं को कैश प्राइज देती है। यह राशि 1 लाख रुपए तक हो सकती है। साथ ही जिला स्तर पर टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को भी 25 हजार रुपए की राशि दी जा सकती है।

कैश प्राइज के अलावा स्टूडेंट्स को लैपटॉप और टेबलेट भी दिए जाते हैं। साथ ही शिक्षा मंत्री और अन्य अधिकारी सम्मान समारोह में टॉपर्स को प्रमाण पत्र और मेडल देते हैं।

कई मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेस के इंस्टीट्यूट या संस्थान टॉपर्स को फ्री कोचिंग या स्कॉलरशिप देते हैं।

पिछले साल के टॉपर्स की जानकारी

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में खैरथल की प्राची सोनी ने टॉप किया था। साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट प्राची सोनी को 500 में से पूरे 500 मार्क्स मिले थे। दूसरे स्थान पर बाड़मेर के तरुण चौधरी रहे थे जिन्होंने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे। तरुण भी साइंस स्ट्रीम से ही टॉपर रहे थे। इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम से प्रियंका गुर्जर ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया था जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में खुशी बंसल ने 97.60 प्रतिशत मार्क्स के बाद टॉप किया था।