Rajasthan Board 12th Arts Result 2023 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12 कला (Arts Stream) संकाय का परिणाम घोषित करेगा। जो छात्र कक्षा 12 कला बोर्ड परीक्षा के रिज़ल्ट का इंतज़ार कर रहे वे आधिकारिक वेबसाइट – rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इससे पहले 18 मई को राजस्थान बोर्ड ने विज्ञान और कामर्स स्ट्रीम के रिज़ल्ट जारी किए थे।
कैसे करना है चेक?
Step 1 : आधिकारिक RBSE वेबसाइट – rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
Step 2 : होमपेज पर आर्ट्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 : अपना लॉगिन रोल नंबर लिखें, रजिस्ट्रेशन संख्या अन्य विवरण दर्ज करें
Step 4: परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
इस साल कक्षा 12 वीं की परीक्षा 9 मार्च से शुरू हुई थी और 12 अप्रैल तक चली थी। बोर्ड ने 18 मई को साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा का रिज़ल्ट जारी किया था। दोनों स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी थी। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.39 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.72 प्रतिशत रहा। इसी तरह कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.01 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 95.85 प्रतिशत रहा।
2022 में, परिणाम 6 जून को घोषित किया गया था और परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल तक एक महीने से अधिक समय तक चली थी। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.21 प्रतिशत था, जो लड़कों की तुलना में थोड़ा बेहतर था, जिन्होंने 95.44 प्रतिशत उत्तीर्ण किया था। 2021 में कोविड-19 के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी।