RRB Group D Result 2019 : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी करेगा। इसके लिए करीब 1.89 करोड़ कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। ग्रुप डी का एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को इसका बेसब्री से इंतजार है। इसकी आंसरी की भी पहले ही जारी हो चुकी है। अब सिर्फ रिजल्ट आना बाकी है। पहले यह रिजल्ट 16 या 17 फरवरी को आने वाला था। लेकिन रिजल्ट जारी नहीं किया गया। दरअसल पहले 17 फरवरी को RRB ALP की आंसर की जारी होनी थी, यह भी रिजल्ट जारी नहीं होने की एक बड़ी वजह थी, क्योंकि एक साथ वेबसाइट इतना लोड नहीं झेल पाती और क्रैश हो जाती। हालांकि ALP की आंसर की जारी होने के बाद भी कई क्षेत्रीय वेबसाइट क्रैश हो गई थीं।

आरआरबी के अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम को बताया कि रिजल्ट इस महीने जारी होने वाला नहीं है। रिजल्ट को मार्च में जारी किया जाएगा। हालांकि अधिकारी की तरफ से किसी निश्चित तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो अपने क्षेत्र की आरआरबी वेबसाइट या केंद्रीय अधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in को चेक करते रहें।

RRB NTPC Recruitment Notification 2019 LIVE Updates:

Live Blog

RRB Group D Result 2019 Date LIVE Updates

Highlights

    09:32 (IST)20 Feb 2019
    RRB Muzaffarpur का नया प्लान

    RRB Muzaffarpur के लिए रेलवे ने एक योजना बनाई है, अब ग्रुप डी के रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स को रेलवे सीधे SMS या ईमेल सेजानकारी देगा कि रिजल्ट कब और कहां आएगा।

    09:17 (IST)20 Feb 2019
    RRB Bangalore ग्रुप डी का रिजल्ट

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी बैंगलोर का रिजल्ट जारी करेगा। दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी की भर्ती के लिए आवेदन निकाला था। इसके लिए 1.89 करोड़ कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। यह आवेदन पूरे देश से आए थे।

    08:59 (IST)20 Feb 2019
    RRB Bhopal में नौकरी का ये चल रहा प्रोसेस

    RRB Bhopal के लिए जिन कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था वह रिजल्ट जारी होने के बाद भोपाल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को कुछ डिटेल्स भी डालनी होंगी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि आदि। इसलिए अपनी जरूरी डिटेल्स अपने पास रखें।

    08:28 (IST)20 Feb 2019
    RRB Muzaffarpur में नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले कर रहे रिजल्ट का इंतजार

    RRB Muzaffarpur में नौकरी पाने के लिए कैंडिडेट्स ने ग्रुप डी का फॉर्म भरा था। इसके बाद एग्जाम भी दिया। अलग अलग जगहों को मिलाकर आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में करीब 1.17 करोड़ कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था, जबकि 1.89 करोड़ कैंडिडेट्स ने इसके लिए अप्लाई किया था।

    08:08 (IST)20 Feb 2019
    RRB Jammu, रिजल्ट के बाद देना होगा ये एग्जाम

    RRB Jammu ने अपने यहां ग्रुप डी के पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली थीं। इसके लिए फर्स्ट स्टेज का सीबीटी एग्जाम भी हो चुका है। अब कैंडिडेट्स इंतजार कर रहे हैं कि रिजल्ट कब आएगा। रिजल्ट आने के बाद पास हुए कैंडिडेट्स को पीईटी देना होगा।

    07:44 (IST)20 Feb 2019
    आरआरबी गुवाहाटी में के कैंडिडेट्स ये डिटेल रखें तैयार

    RRB Guwahati के तहत जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद देख पाएंगे। अपना रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को कुछ जरूरी डिटेल्स जैसे भी डालनी होंगी, जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर आदि।

    07:20 (IST)20 Feb 2019
    RRB Ahmedabad का रिजल्ट

    रेलवे बोर्ड आरआरबी अहमदाबाद का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने की कोई फाइनल तारीख तो अभी तक नहीं आई है हालांकि बोर्ड के अधिकारी ने बताया है कि रिजल्ट मार्च में जारी किया जाएगा, लेकिन कोई फाइनल तारीख नहीं बताई है।

    07:08 (IST)20 Feb 2019
    RRB Gorakhpur का रिजल्ट कब तक

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी गोरखपुर का रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है। ग्रुप डी का रिजल्ट जारी होने की तारीखें कई बार टाल भी दी गई हैं। इसलिए अब उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है।

    05:59 (IST)20 Feb 2019
    इतना हो सकता है कट-ऑफ

    कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस परीक्षा में कट-ऑफ काफी हाई हो सकता है। अनारक्षित कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 65-75 के आसपास हो सकता है जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 60 से ऊपर हो सकता है। 1.8 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 62,907 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। 

    05:59 (IST)20 Feb 2019
    महिलाओं को पूरा करना होगा यह टास्क

    महिला अभ्यर्थियों के लिए महिला अभ्यर्थियों को दो मिनट के लिए 100 मीटर की दूरी तक 20 किलोग्राम वजन उठाना होगा और उन्हें पांच मिनट और 40 सेकंड में 1000 मीटर तक दूरी दौड़ कर पूरी करनी होगी।

    22:57 (IST)19 Feb 2019
    कब तक आएगा RRB Gorakhpur का रिजल्ट

    RRB Gorakhpur के उम्मीदवारों को भी रिजल्ट का इंतजार है। पिछले साल सितंबर में आयोजित की गई इस परीक्षा के परिणामों का इंतजार उम्मीदवार जनवरी में आंसर की जारी होने के बाद से कर रहे हैं। उम्मीद है कि आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट फरवरी के अंत में घोषित किया जाएगा।

    22:56 (IST)19 Feb 2019
    मिलेगी इतनी सैलरी

    आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप डी में चयनित होने वाले कर्मियों को सातवें वेतन आयोग के मुताबिक ही सैलरी मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी। सैलरी के अलावा उन्हें दूसरे भत्ते भी मिलेंगे। इनमें - महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, किराया भत्ता, तथा नाइट ड्यूटी अलाउंस शामिल हैं।

    22:27 (IST)19 Feb 2019
    दलालों से रहें सावधान

    रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कैंडिडेट्स फर्जी वेबसाइट और दलालों से सावधान रहें। आरआरबी के नोटिफिकेशन के मुताबिक कोई भी दलाला यदि आपसे कोई किसी प्रभाव या गलत तरीके से नौकरी दिलाने का वादा करता है तो तुरंत इसकी शिकायत करें । इसके अलावा यदि कोई कैंडिडेट इस काम में शामिल पाया जाता है तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

    21:56 (IST)19 Feb 2019
    रीचेकिंग पर चल रहा है काम

    ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित की गई थी. परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों में हुई थी. इस परीक्षा में 1 करोड़ 87 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी करना आसान काम नहीं है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट की रीचेकिंग पर काम किया जा रहा है ताकि रिजल्ट प्रकाशित करने के बाद कोई गड़बड़ी ना सामने आए। रिजल्ट में देरी भी इस वजह से हुई थी।

    21:07 (IST)19 Feb 2019
    होगी पीईटी की परीक्षा

    सीबीटी की परीक्षा में पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से गुजरना होगा। पीईटी की परीक्षा में पुरुष तथा महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मानक तय किये गये हैं। जरुरी है कि उम्मीदवार अभी से ही पीईटी की परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएं। 

    20:21 (IST)19 Feb 2019
    उम्मीदवारों को है रिजल्ट का इंतजार

    1.8 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 62,907 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस परीक्षा में कट-ऑफ काफी हाई हो सकता है। अनारक्षित कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 65-75 के आसपास हो सकता है जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 60 से ऊपर हो सकता है।

    19:47 (IST)19 Feb 2019
    इस वजह से हुई रिजल्ट में देरी

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा के परिणाम मार्च तक आने की संभावना है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी अंगराज मोहन ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करने के दौरान कहा कि ग्रुप डी के रिजल्ट को क्रॉस चेक करते वक्त कुछ त्रुटियां पाई गई, जिन्हें ठीक किया गया है। इसी वजह से रिजल्ट आने में देरी हुई।

    18:46 (IST)19 Feb 2019
    महिला अभ्यर्थियों के लिए

    महिला अभ्यर्थियों को दो मिनट के लिए 100 मीटर की दूरी तक 20 किलोग्राम वजन उठाना होगा और उन्हें पांच मिनट और 40 सेकंड में 1000 मीटर तक दूरी दौड़ कर पूरी करनी होगी।

    18:14 (IST)19 Feb 2019
    62,907 पदों को भरने के लिए हुई थी परीक्षा

    62,907 पदों को भरने के लिए दिसंबर में संपन्न हुई परीक्षा के लिए 1.8 करोड़ से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। विशेषज्ञों के अनुसार, लिखित परीक्षा के लिए कट ऑफ अधिक रहने की उम्मीद है।

    17:39 (IST)19 Feb 2019
    इन उम्मीदवारो को बुलाया जाएगा पीईटी के लिए

    परीक्षा को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को अगले राउंड- फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।  चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग वेतन मैट्रिक्स के स्तर 1 पर 18,000 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा।

    16:50 (IST)19 Feb 2019
    अंगराज मोहन ने कहा ये..

    अंगराज ने indianexpress.com को बताया, 'परिणाम की तारीख और समय के बारे में अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर 28 फरवरी तक जारी कर दी जाएगी और परिणाम मार्च में घोषित किए जाएंगे।'

    16:16 (IST)19 Feb 2019
    इस कारण हो रही है परिणामों में देरी

    भारतीय रेलवे में समूह डी स्तर की नौकरियों में दो बार भर्ती के लिए परिणाम में देरी के बाद, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने अब पुष्टि की है कि रेलवे समूह डी परिणाम मार्च में जारी किया जाएगा। आरआरबी के अधिकारी अनंगराज मोहन के अनुसार देरी, कुछ त्रुटियों के कारण है जो ग्रुप डी के परिणामों की क्रॉस-चेकिंग के समय पाई गई थी।

    15:26 (IST)19 Feb 2019
    कब तक आएगा RRB Gorakhpur का रिजल्ट

    RRB Gorakhpur के उम्मीदवारों को भी रिजल्ट का इंतजार है। पिछले साल सितंबर में आयोजित की गई इस परीक्षा के परिणामों का इंतजार उम्मीदवार जनवरी में आंसर की जारी होने के बाद से कर रहे हैं। उम्मीद है कि आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट फरवरी के अंत में घोषित किया जाएगा।

    14:45 (IST)19 Feb 2019
    सातवें वेतन आयोग के मुताबिक मिलेगी सैलरी

    आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप डी में चयनित होने वाले कर्मियों को सातवें वेतन आयोग के मुताबिक ही सैलरी मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी। सैलरी के अलावा उन्हें दूसरे भत्ते भी मिलेंगे। इनमें - महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, किराया भत्ता, तथा नाइट ड्यूटी अलाउंस शामिल हैं।

    14:13 (IST)19 Feb 2019
    RRB Chennai

    RRB Chennai के आवेदक इस साइट पर चेक कर पाएंगे रिजल्ट: 

    13:36 (IST)19 Feb 2019
    RRB Chandigarh

    RRB Chandigarh के उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने क्षेत्र की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर दिए गए ग्रुप डी के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करेंगे तो जो पेज खुलेगा उस पर अपना विवरण भरकर लॉग-इन करें। इसके बाद रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

    13:04 (IST)19 Feb 2019
    RRB Bilaspur

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जिन्हें सीबीटी के परिणामों में पास होने की पूरी उम्मीद है वो पीईटी परीक्षा की तैयारी शुरु कर दें। सीबीटी के रिजल्ट घोषित होने के बाद आरआरबी बोर्ड जल्द ही पीईटी परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा। 

    12:38 (IST)19 Feb 2019
    RRB Bhubaneswar

    RRB Bhubaneswar के उम्मीवादर अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपने क्षेत्र की संबंधित वेबसाइट पर जाकर लॉग-इन कर सकते हैं। रिजल्ट जैसे ही घोषित किए जाएंगे वैसे ही सभी अधिकारिक वेबसाइट्स पर लाइव कर दिए जाएंगे। इसलिए अपनी वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

    12:02 (IST)19 Feb 2019
    RRB Bhopal

    RRB Bhopal के लिए जिन कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था वह रिजल्ट जारी होने के बाद भोपाल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को कुछ डिटेल्स भी डालनी होंगी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि आदि। इसलिए अपनी जरूरी डिटेल्स अपने पास रखें।

    11:25 (IST)19 Feb 2019
    ग्रुप डी RRB Bangalore का रिजल्ट कब तक?

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी बैंगलोर का रिजल्ट जारी करेगा। दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी की भर्ती के लिए आवेदन निकाला था। इसके लिए 1.89 करोड़ कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। यह आवेदन पूरे देश से आए थे।

    10:48 (IST)19 Feb 2019
    RRB Allahabad जारी करेगा ग्रुप डी का रिजल्ट

    जिन कैंडिडेट्स ने आरआरबी इलाहाबाद के तहत रेलवे में नौकरी के लिए अप्लाई किया था। वह अपना रिजल्ट जारी होने के बाद इलाहाबाद RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।

    10:19 (IST)19 Feb 2019
    RRB Ajmer का रिजल्ट जारी होते ही यहां देख पाएंगे

    RRB Ajmer के लिए जिन कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था वह अभी अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे क्योंकि अभी रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद RRB अजमेर की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा।

    10:02 (IST)19 Feb 2019
    RRB Ahmedabad का रिजल्ट

    रेलवे बोर्ड आरआरबी अहमदाबाद का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने की कोई फाइनल तारीख तो अभी तक नहीं आई है हालांकि बोर्ड के अधिकारी ने बताया है कि रिजल्ट मार्च में जारी किया जाएगा, लेकिन कोई फाइनल तारीख नहीं बताई है।