RRB Railway Group D Result 2018-2019: आंसर-की जारी करने के बाद रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। इन्हें कब और किस समय जारी किया जाएगा? इसे लेकर अभ्यर्थियों के बीच अभी भी असमंजस की स्थिति है। आरआरबी के अधिकारी अंगराज मोहन ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि नतीजे 13 फरवरी को जारी किए जाएंगे।

उनके मुताबिक, “आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के परिणाम 13 फरवरी को जारी होंगे, जिन्हें आरआरबी की मुख्य साइट के साथ आरआरबी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकेगा। नतीजे मध्यरात्रि के पहले आएंगे।” इसके अलावा आज 19 जनवरी को आरआरबी की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी दिन था।

Live Blog

Highlights

    10:44 (IST)20 Jan 2019
    पैनल करेगा आपत्तियों की जांच

    अब बोर्ड द्वारा गठित एक पैनल सभी आपत्तियों की जांच करेगा और इसके बाद अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो उसके अनुसार अंतिम आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को तब तक परिणाम के लिए इंतजार करना होगा, जब तक कि अंतिम आंसर की जारी होती हैं।

    10:06 (IST)20 Jan 2019
    परिणाम 13 फरवरी 2019 को आ सकते हैं

    आरआरबी के अधिकारियों द्वारा मिली सूचना के अनुसार, बोर्ड जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा के परिणामों की घोषणा करेगा। सूचना के मुताबिक, परिणाम 13 फरवरी 2019 को देर रात तक घोषित किए जा सकते हैं। तब तक सभी अपडेट्स के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

    09:42 (IST)20 Jan 2019
    नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े, दलालों और जॉब रैकेटियर्स से रहें सावधान

    अगर आरआरबी में कोई आपको नौकरी दिलाने की बात कहता है, तो जरा सावधान रहें। बोर्ड इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर अधिसूचना भी जारी कर चुका है, जिसमें उसने नौकरी के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े, दलालों और जॉब रैकेटियर्स की कारस्तानी को लेकर चेताया है। आरआरबी के मुताबिक, उसकी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है, जिसमें मेरिट के आधार अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है।

    09:13 (IST)20 Jan 2019
    कल तक दर्ज करा सकते थे आपत्ति

    आरआरबी ग्रुप डी की आंसर में आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों के पास कल आखिरी मौका था। जानकारी के मुताबिक आंसर की पर आपत्ति 19 जनवरी, 2019 तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती थी। उम्मीदवार केवल अंग्रेजी में आपत्ति दर्ज करा सकते थे।

    08:44 (IST)20 Jan 2019
    इन्हें मिला आगे मौका

    बता दें कि जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में पास करेंगे उन्हें ही आगे पीईटी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। पीईटी परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट के बाद जारी किया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रुप डी का रिजल्ट 15 दिन बाद यानी फरवरी तक जारी किया जा सकता है।

    08:20 (IST)20 Jan 2019
    जांच के बाद जारी होगी अंतिम आंसर की

    आरआरबी एक पैनल का गठन करेगा जो सभी आपत्तियों की जांच करेगा। अगर कोई भी आपत्ति सही पाई जाती है तो उसके अनुसार की आरआरबी द्वारा अंतिम आंसर की जारी की जाएगी।इस स्थिति में जिस भी उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई आपत्ति सही होगी उसे फीस रिफंड कर दी जाएगी।

    08:04 (IST)20 Jan 2019
    सिर्फ इनको वापस मिलेगा पैसा

    रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) केवल उन अभ्यर्थियों के लिए आपत्ति शुल्क वापस करता है, जिनकी आपत्ति स्वीकार कर ली जाती हैं। जिन अभ्यर्थियों की आपत्ति आरआरबी खारिज कर देगा, उन्हें कोई रिफंड नहीं मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों की आपत्ति को वैध माना जाएगा, उन्हें ही बोर्ड द्वारा सूचित किया जाएगा।

    07:46 (IST)20 Jan 2019
    RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर देखें रिजल्‍ट

    RRB के एक अधिकारी ने सूचना दी है कि ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किए जाएगा। रिजल्ट जारी करने के बाद अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार रिजल्ट की सभी सूचनाएं अपने क्षेत्र की अधिकारिक वेबसाइट से पा सकते हैं। HighlightsDeleteEdit

    07:24 (IST)20 Jan 2019
    जानें कब हुआ था एग्‍जाम

    ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों पर भर्ती परीक्षा (RRB Exam) 17 नवंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चली थी। ग्रुप डी की परीक्षा देशभर के 400 केंद्रों में हुई थी। ग्रुप डी के पदों पर 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

    00:48 (IST)20 Jan 2019
    5 प्रश्नों पर अपत्ति तो जमा कराने होंगे इतने रुपये

    जिन उम्मीदवारों को रेलवे ग्रुप डी आसंर-की के प्रश्नों पर अपत्ति है उन्हें दर्ज करने के लिए प्रश्नों के आधार पर पेमेंट करनी होगी। जैसे पांच प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति जताएंगे तो 50 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से 250 रुपये का भुगतान करना होगा। 

    00:11 (IST)20 Jan 2019
    जितने प्रश्नों पर आपत्ति उतनी करनी होगी पेमेंट

    आरआरबी ग्रपु डी परीक्षा में आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी। आप जितने प्रश्नों पर आपत्ति जताएंगे, उतनी पेमेंट करनी होगी।

    23:29 (IST)19 Jan 2019
    किसी ऑप्शन के लिए भी दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

    आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को प्रश्न का आईडी का जिक्र करना होगा। इसके अलावा अगर किसी ऑप्शन के प्रति कोई आपत्ति है तो उसके लिए भी आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है।

    22:43 (IST)19 Jan 2019
    ये है आंसर की डाउनलोड करने का तरीका

    1. आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट या केंद्र की वेबसाइट पर जाएं। 2. होमपेज पर ‘ग्रुप डी 2018 आंसर की..’ पर क्लिक करें। 3. एक नई विंडो खुलेगी जिसमें ‘डाउनलोड द आंसर की’ का विकल्प होगा। 4. उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की को डाउनलोड करके और प्रिंट आउट लेकर रख सकते हैं।

    22:18 (IST)19 Jan 2019
    इस समय तक करा सकते हैं रेलवे ग्रुप डी के आंसर की पर आपत्ति दर्ज

    आरआरबी रेलवे ग्रुप डी के आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज आखिरी तारीख है। आज रात 11.59 मिनट तक उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए फीस भी देनी होगी।

    21:40 (IST)19 Jan 2019
    ऐसी होगी शारीरीक परीक्षा

    फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के दौरान महिला उम्मीदवारों को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। पांच मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ भी पूरी करनी होगी।

    21:19 (IST)19 Jan 2019
    रेलवे करेगा आपत्तियों पर विचार

    आरआरबी के आसंर-की पर आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद अब विभाग 19 जनवरी के बाद सभी आपत्तियों पर विचार करेगा। प्रत्येक आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई गई तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे अन्यथा नहीं। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद हो सकता है कि रेलवे भर्ती बोर्ड संशोधित उत्तर कुंजी भी जारी करे।

    20:32 (IST)19 Jan 2019
    पीईटी की यह है शर्त

    अब पीईटी परीक्षा की बारी है। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में पुरुष उम्मीदवार को 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। इसके अलावा चार मिनट 15 सेकेंड में 1,000 मीटर की दौड़ भी पूरी करनी होगी।

    20:20 (IST)19 Jan 2019
    इस भाषा में दर्ज कराएं आपत्ति

    आरआरबी के आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज आखिरी तारीख है। रात 11.59 बजे तक उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आवेदक आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट से लॉग इन करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि आपत्ति केवल अंग्रेजी भाषा में ही दर्ज कराई जा सकती है।

    19:54 (IST)19 Jan 2019
    इसके बाद होगी यह परीक्षा

    आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले छात्रों को अब इंतजार है परिणाम का। ऐसी उम्मीद है कि 13 फरवरी को परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि रेलवे ग्रुप डी सीबीटी में जो उम्मीदवार पास होंगे, उन्हें पीईटी की परीक्षा में बुलाया जाएगा।

    19:20 (IST)19 Jan 2019
    इतने पदों के लिए हुई थी परीक्षा

    आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की के जारी होने के बाद अब परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। बता दें कि यह परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चली थी। कुल 63 हजार पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर भर्ती के लिए ली गई परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।

    18:53 (IST)19 Jan 2019
    रिजल्ट के बारे में जान लें यह बात

    आपको बता दें कि आरआरबी की परीक्षा खत्म होने के बाद अब 1.89 करोड़ उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 13 फरवरी को जारी किया जा सकता है। आज आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख है।

    18:27 (IST)19 Jan 2019
    ऐसे समझें शुल्क अदा हुआ या नहीं

    आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराए जाने की अंतिम तारीख आज है। हर प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 50 रुपए चुकाने होंगे। जब उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन देंगे यानी भुगतान करने के बाद आपके पेमेंट स्टेट्स पर 'Paid' लिखा हुआ आएगा, तब ही आपका पेमेन्ट सफल माना जाएगा। बता दें कि आपकी आपत्ति पर आरआरबी का फैसला ही अंतिम होगा।

    18:03 (IST)19 Jan 2019
    आईडी का जिक्र है जरुरी

    आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को प्रश्न की आईडी का जिक्र करना होगा। इसके अलावा अगर किसी ऑप्शन के प्रति कोई आपत्ति है तो उसके लिए भी आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। आपत्ति जताए जाने के बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी। आप जितने प्रश्नों पर आपत्ति जताएंगे, उतनी पेमेंट करनी होगी। जैसे चार प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति जताएंगे तो 50 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

    17:33 (IST)19 Jan 2019
    देना होगा शुल्क

    आरआरबी की तरफ से जारी किए गए आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की खातिर उम्मीदवारों को 50 रुपए शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बता दें कि अगर आपत्ति गलत पाई गई तो के पैसे रिफंड नहीं किये जाएंगे। वहीं अगर आंसर-की को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति सही पायी जाती है तो उम्मीदवार के पैसे ऑनलाइन रिफंड कर दिए जाएंगे।

    17:05 (IST)19 Jan 2019
    इस प्रक्रिया का करें पालन

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने बीते 11 जनवरी 2019 को आंसर-की जारी किया था। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज अंतिम तारीख है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए इस प्रक्रिया का पालन करें-

    - सबसे पहले उम्मीदवार क्षेत्रीय वेबसाइट खोलें

    - इसके बाद RRB Group D Answer Key के लिंक पर क्लिक करें

    - इसके बाद पेज पर मांगी जा रही सभी जानकारियां दर्ज कराएं

    - अब आपत्ति दर्ज कराने वाले लिंक पर क्लिक कर आपको जिस सवाल पर आपत्ति हो उसपर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए फीस भर कर सब्मिट करें

    15:40 (IST)19 Jan 2019
    ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद RRB group D answer key released लिंक पर क्लिक करें। अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें। इसके आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक पर क्लिक करें। अब सवालों पर आपत्ति दर्ज कराएं। इसके बाद फीस जमा करें और समिट कर दें।

    14:35 (IST)19 Jan 2019
    सिर्फ इंग्लिश में दर्ज करा सकेंगे ऑब्‍जेक्‍शन

    रेलवे की लेटेस्ट गाइडलाइंस के मुताबिक, प्रतिभागियों को अपनी आपत्तियां सिर्फ अंग्रेजी में दर्ज करानी होगी। इसके अलावा, आपत्ति दर्ज कराने की फीस तभी वापस होगी, जब प्रतिभागी का दिया गया जवाब पैनल को सही लगेगा। आरआरबी आपत्तियों की जांच के लिए एक पैनल बनाता है।

    13:42 (IST)19 Jan 2019
    ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति, आज आखिरी दिन

    प्रतिभागियों को चाहिए कि वे आसंर डाउनलोड करके ध्यान से चेक करें। अगर कोई गड़बड़ी होती है तो उन्हें संबंधित सबूत के साथ उसे आरआरबी की वेबसाइट पर सब्मिट करना होगा। प्रतिभागियों को ऐसा तयशुदा डेडलाइन में ही करना होगा।

    12:09 (IST)19 Jan 2019
    RRB की इन वेबसाइट्स से ले सकते हैं जानकारी

    RRB Guwahati (www.rrbguwahati.gov.im), RRB Jammu (www.rrbjammu.nic.in), Kolkata (www.rrbkolkata.gov.in), Malda (www.rrbmalda.gov.in), Mumbai (www.rrbmumbai.gov.in), Muzaffarpur (www.rrbmuzaffarpur.gov.in), Patna (www.rrbpatna.gov.in), Ranchi (www.rrbranchi.gov.in), Secunderabad (www.rrbsecunderabad.nic.in), Ahmedabad (www.rrbahmedabad.gov.in), Ajmer (www.rrbajmer.gov.in), Allahabad (www.rrbald.gov.in), Bangalore (www.rrbbnc.gov.in), Bhopal (www.rrbbpl.nic.in), Bhubaneshwar (www.rrbbbs.gov.in), Bilaspur (www.rrbbilaspur.gov.in), Chandigarh (www.rrbcdg.gov.in), Chennai (www.rrbchennai.gov.in), Gorakhpur (www.rrbguwahati.gov.in), Siliguri (www.rrbsiliguri.org). Thiruvananthapuram (www.rrbthiruvananthapuram.gov.in).

    11:11 (IST)19 Jan 2019
    कब तक स्वीकार की जाएंगी आपत्तियां?

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने 11 जनवरी को ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी थी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपने क्षेत्र की आरआरबी की वेबसाइट से उसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आंसर-की को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत है या शंका है, तो उस पर अभ्यर्थी आपत्ति भी जता सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने का आज 19 जनवरी को आखिरी दिन है।

    10:50 (IST)19 Jan 2019
    आपत्ति दर्ज कराने पर देनी होगी फीस

    रिजल्ट से पहले आंसर-की पर आब्जेक्शन दर्ज करवाने की प्रक्रिया जारी है। 19 जनवरी के बाद रेलवे सभी ऑब्जेक्शन्स पर विचार करेगा। प्रत्येक आपत्ति के लिए हर
    पेपर के हिसाब से 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

    10:23 (IST)19 Jan 2019
    इतने दिन तक चली थीं परीक्षाएं

    रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

    09:39 (IST)19 Jan 2019
    इस भाषा में दर्ज कराई गई आप्तियां ही होंगी शामिल

    अंग्रेजी में दर्ज कराएं आपत्तिलेटेस्ट गाइडलाइंस के मुताबिक, प्रतिभागियों को अपनी आपत्तियां सिर्फ अंग्रेजी में दर्ज करानी होगी। इसके अलावा, आपत्ति दर्ज कराने की फीस तभी वापस होगी, जब प्रतिभागी का दिया गया जवाब पैनल को सही लगेगा। आरआरबी आपत्तियों की जांच के लिए एक पैनल बनाता है।

    09:14 (IST)19 Jan 2019
    इस माध्यम से आने वाली आपत्ति स्वीकार कर रहा आरआरबी

    ग्रुप डी की लेवल 1 CBT परीक्षा की उत्तर कुंजी कुछ दिन पहले ही जारी हो गई है। उम्मीदवार अपने आरआरबी की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर के प्रति कोई आपत्ति है तो वह उसे ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करवा सकता है।

    08:52 (IST)19 Jan 2019
    महिलाओं की पीईटी परीक्षा

    वहीं, पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाली महिला उम्मीदवारों को 20 किलो का भार दो मिनट के लिए 100 मीटर तक लेकर चलना होगा। साथ ही 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।

    08:00 (IST)19 Jan 2019
    पुरुषों की पीईटी परीक्षा

    शारीरिक दक्षता परीक्षा (RRB PET) में भाग लेने वाले पुरुषों को दो चरणों का सामना करना होगा। पहले चरण में 35 किलो का भार दो मिनट में 100 मीटर तक लेकर जाना होगा। इतना ही नहीं उम्मीदवारों को 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।

    01:05 (IST)19 Jan 2019
    इतने परीक्षार्थी शामिल हुए थे

    ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए कुल 1.89 करोड़ अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे जो 17 सितंबर से 17 दिसंबर 2018 तक आयोजित की गई थी। आपत्तियां 19 जनवरी, 2019 तक दर्ज कराई जा सकती हैं। रिजल्ट फरवरी में आने की उम्मीद है। आपत्तियां 14 जनवरी से दर्ज कराई जा सकती हैं।

    00:19 (IST)19 Jan 2019
    कैसा था आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2019 का पेपर

    जैसा कि हम सभी जानते हैं कि परीक्षा 4 खंडों में थी यानी गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता। प्रथम सेशन में गणित में, मध्यम स्तर कठिनाई के 14-16 प्रश्न पूछे गए थे। जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग में, मध्यम स्तर से लेकर आसान तक 24 प्रश्न पूछे गये थे। सामान्य विज्ञान में, 17-19 पूछी गए थे। करंट अफेयर्स पर सामान्य जागरूकता में, 11-13 प्रश्न थे।

    23:59 (IST)18 Jan 2019
    इतने केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

    आपको बता दें कि ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों पर भर्ती परीक्षा (RRB Exam) 17 नवंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चली थी। ग्रुप डी की परीक्षा देशभर के 400 केंद्रों में हुई थी। ग्रुप डी के पदों पर 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

    23:03 (IST)18 Jan 2019
    इस दिन जारी होंगे रिजल्ट

    इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए की रेलवे अधिकारी अंगराज मोहन ने ये जानकारी दी है कि रिजल्ट 13 फरवरी को जारी किया जा सकता है।  उम्मीदवार सभी नई अपडेट्स के लिए साइट पर नज़र बनाएं रखें।