Punjab Board PSEB 5th Result 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से सोमवार शाम को परिणाम की घोषणा कर दी गई। राज्य में कुल 99.84 प्रतिशत बच्चे पास हो गए हैं। पांचवीं की यह परीक्षा 7 से 14 मार्च के बीच पांच दिनों में आयोजित की गई थी।
PSEB 5th Result 2024 Direct Link: Check Here
परीक्षाएं सुबह की पाली में 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे के बीच आयोजित की गईं। नतीजे जारी होने के बाद रिजल्ट अभी ऑनलाइन नहीं देखा जा सकता। ऑनलाइन लिंक मंगलवार सुबह 10 बजे एक्टिव होगा। परीक्षा देने वाले बच्चे आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।
अगर आपके बच्चे ने भी इस साल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 5 की परीक्षा दी है, तो यहां जान लीजिए नतीजों से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी की LIVE UPDATE
2023 में, पंजाब बोर्ड कक्षा 5 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.69 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो कि 2022 के 99.62 प्रतिशत से मामूली वृद्धि थी। पिछले साल, लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था क्योंकि लड़कियों ने 99.74 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और लड़कों ने ओवरऑल उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया था, जो 99.65 प्रतिशत का रहा था। इसके अलावा ट्रांसजेंडर छात्रों ने 100 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया।
एक बार जब पंजाब बोर्ड कक्षा 5 का परिणाम जारी कर देगा, तो स्कोर कार्ड लॉगिन विंडो इस तरह दिखाई देगी और छात्रों को अपने कक्षा 5 के परिणाम की जांच करने के लिए अपना रोल नंबर या पंजीकृत नाम दर्ज करना होगा
स्टेप 1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pseb.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर जाने के बाद 5th Class Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने खुली विंडो में रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 4. सही जानकारी दर्ज करने के बाद छात्र का परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें।
परिणामों का लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा और लिंक pseb.ac.in के होमपेज पर उपलब्ध होगा।
