पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 5वीं का परिणाम अभी तक जारी नहीं किया है, जिसको लेकर आई रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले दो दिनों में पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परिणाम 2025 जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से बीएसईबी रिजल्ट 2025 की आधिकारिक तारीख को अभी तक साझा नहीं किया गया है। आधिकारिक तारीख के लिए बोर्ड नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परिणाम जारी होने के बाद इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र और उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा Jansatta.com/education पर भी पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 का डायरेक्ट लिंक मिलेगा।

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसके साथ कुल पास परसेंटेज के अलावा जिलेवार प्रदर्शन, टॉप 5 जिले, टॉपर्स की लिस्ट जैसी जरूरी जानकारी को भी साझा किया जाएगा। पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र और उनके अभिभावक इस लाइव ब्लॉग के जरिए जान लीजिए रिजल्ट जारी होने से लेकर स्कोरकार्ड डाउनलोड करने तक हर जरूरी जानकारी।

Live Updates
17:31 (IST) 6 Apr 2025
Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: जनसत्ता पर भी मिलेगा पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का परिणाम जारी होने के बाद, छात्र और उनके अभिभावक Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

14:51 (IST) 6 Apr 2025
Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: कितने छात्रों ने इस साल पंजाब बोर्ड 5वीं की परीक्षा ?

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में इस साल करीब 3 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

12:42 (IST) 6 Apr 2025
Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: कहां मिलेगा पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट ?

पीएसईबी द्वारा पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का परिणाम जारी किए जाने के बाद, छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

11:47 (IST) 6 Apr 2025
Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: ऐसे चेक करें पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का परिणाम

पंजाब बोर्ड कक्षा 5 परिणाम 2025 जारी होने के बाद छात्र और अभिभावक नीचे बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb-ac.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध PSEB कक्षा 5 परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. ब्लैंक फील्ड में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब आपका पीएसईबी कक्षा 5 रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5. रिजल्ट चेक करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

10:15 (IST) 6 Apr 2025
Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: पूरी हुई कॉपियों की चेकिंग

पंजाब बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है और किसी भी वक्त रिजल्ट जारी करने का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

09:17 (IST) 6 Apr 2025
Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: आज जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड कक्षा 5वीं का परिणाम जारी करने की तारीख का आधिकारिक नोटिफिकेशन आज किसी भी समय जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने पर सबसे पहले यहां मिलेगी रिजल्ट डेट की अपडेट।

17:09 (IST) 5 Apr 2025
Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: कैसे होंगे परिणाम जारी ?

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे, जिसमें बोर्ड द्वारा कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉप 5 जिले, टॉपर्स लिस्ट, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत जैसी जानकारी साझा की जाएगी।

16:57 (IST) 5 Apr 2025
Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: पिछले तीन साल में कैसा रहा पीएसईबी कक्षा 5वीं का परिणाम ?

2024 में पीएसईबी ने कक्षा 5वीं का परिणाम 1 अप्रैल को जारी किया था, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.84 प्रतिशत था।

2023 में पीएसईबी ने कक्षा 5वीं का परिणाम 6 अप्रैल को जारी किया था, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.69 प्रतिशत था।

2022 में पंजाब बोर्ड ने 5वीं का परिणाम 6 मई को घोषित किया गया था, जिसका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.57 था।

16:13 (IST) 5 Apr 2025
Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: कब हुई थी परीक्षा ?

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन पीएसईबी ने 7 मार्च से 13 मार्च के बीच किया था और इन परीक्षाओं को सिंगल शिफ्ट में ही पूरा किया गया था।

15:27 (IST) 5 Apr 2025
Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: कहां मिलेगी टॉपर्स की लिस्ट

पीएसईबी कक्षा 5 परिणाम 2025 जारी करने के बाद पंजाब बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव करेगा इसके साथ ही 5वीं में टॉप करने वाले टॉपर्स की लिस्ट भी पीडीएफ फॉर्म में अपलोड की जाएगी। छात्र आधिकारिक पीएसईबी वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर टॉपर्स लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

14:35 (IST) 5 Apr 2025
Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: SMS से देखें पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट

जो छात्र, घर से दूर हैं या उनके घर स्मार्टफोन, कंप्यूटर में इंटरनेट नहीं है, वह यहां बताई गई आसान प्रक्रिया के जरिए बेसिक मोबाइल फोन से एसएमएस भेजकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. अपने मोबाइल फोन में मैसेज को ओपन करें।

स्टेप 2. नया मैसेज PB05 स्पेस देकर रोल नंबर टाइप करें।

स्टेप 3. इस मैसेज को 5676750 पर सेंड कर दें।

स्टेप 4. कुछ ही सेकंड बाद आपका रिजल्ट आपके मोबाइल के इनबॉक्स में आ जाएगा।

13:40 (IST) 5 Apr 2025
PSEB, Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: कब हुई थी परीक्षा ?

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन पीएसईबी ने 7 मार्च से 13 मार्च के बीच किया था और इन परीक्षाओं को सिंगल शिफ्ट में ही पूरा किया गया था।

13:19 (IST) 5 Apr 2025
PSEB, Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: स्कोरकार्ड पर क्या मिलेगी डिटेल ?

पीएसईबी कक्षा 5वीं परिणाम जारी होने के बाद, छात्रों को मिलने वाले स्कोरकार्ड पर छात्र का पूरा नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, कुल स्कोर और प्रत्येक विषय के ग्रेड जैसे महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होंगे।

12:37 (IST) 5 Apr 2025
PSEB, Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: क्या इस साल बढ़ेगा उत्तीर्ण प्रतिशत

पिछले तीन वर्षों के उत्तीर्ण प्रतिशत को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत तक जा सकता है।

11:36 (IST) 5 Apr 2025
PSEB, Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: जनसत्ता पर भी मिलेगा रिजल्ट का लिंक

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का परिणाम जारी करने के बाद, इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र और उनके अभिभावक jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।

10:51 (IST) 5 Apr 2025
PSEB, Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: पिछले 3 साल में कब जारी हुआ पीएसईबी 5वीं का रिजल्ट

2024 में पीएसईबी ने कक्षा 5वीं का परिणाम 1 अप्रैल को जारी किया था।

2023 में पीएसईबी ने कक्षा 5वीं का परिणाम 6 अप्रैल को जारी किया था।

2022 में पंजाब बोर्ड ने 5वीं का परिणाम 6 मई को घोषित किया गया था।

10:13 (IST) 5 Apr 2025
PSEB, Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: पिछले साल कब जारी हुआ था परिणाम

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने पिछले साल कक्षा 5वीं का परिणाम 1 अप्रैल, 2024 को जारी किया था

09:36 (IST) 5 Apr 2025
PSEB, Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: कहां जारी होगा रिजल्ट ?

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा जारी किया जाएगा,जिसके बाद रिजल्ट का लिंक pseb.ac.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

09:19 (IST) 5 Apr 2025
PSEB, Punjab Board Class 5th Result 2025 Live Updates: क्या है लेटेस्ट अपडेट ?

पंजाब बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,अगले 48 घंटों में पीएसईबी कक्षा 5वीं का परिणाम जारी किया जा सकता है, जिसे देखने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया जाएगा।