Punjab Board PSEB 12th Result 2022 Topper: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 28 जून 2022 को दोपहर 3:15 बजे घोषित कर दिया है। पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
PSEB 12th Result 2022: तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में अर्शदीप कौर, अर्शप्रीत कौर और कुलविंदर कौर ने 99.40% अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, साइंस स्ट्रीम में रोहित कुमार ने और कॉमर्स स्ट्रीम में अंकिता ने पहला स्थान हासिल किया है। इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.78% और लड़कों का पास प्रतिशत 96.27% दर्ज किया गया है।
Punjab Board Result 2022: ऐसा रहा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट</strong>
इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं साइंस (मेडिकल) स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.52% रहा। वहीं, साइंस (नॉन मेडिकल) स्ट्रीम का पास प्रतिशत 98.02%, कॉमर्स स्ट्रीम का 97.75% और आर्ट्स स्ट्रीम का 96.68% दर्ज किया गया है। साल 2021 में पंजाब बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 96.48% था। पिछले साल मुस्कान सोनी, सरबजोत सिंह और अमन ने 98.89% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था। बता दें कि देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसकी जगह छात्रों का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं में उनके प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया था।
PSEB 12th Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
पंजाब बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई 2022 तक सुबह 10:30 बजे से 1:45 बजे तक आयोजित की गई थी। जबकि, पहले टर्म की परीक्षा 13 दिसंबर से 22 दिसंबर 2021 के बीच हुई थी। वहीं, इस परीक्षा का परिणाम 11 मई 2022 को घोषित किया गया था।