Punjab Board PSEB 12th Result 2022 Updates: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3.15 बजे घोषित किया कर दिया गया है। रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए गए हैं।आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।
इस बार 12वीं में कुल 96.96 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं। वहीं टाॅप 3 में छात्राओं ने अपना स्थान बनाया है। इस बार पठानकोट जिले का पास प्रतिशत सबसे अधिक है।
पंजाब बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट 27 जून को घोषित किया जाना था,लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते नतीजे नहीं जारी किए गए। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई 2022 के बीच सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे आयोजित की गई थी। वहीं 12वीं टर्म- I की परीक्षा 13 दिसंबर से 22 दिसंबर 2021 के बीच हुई थी और परिणाम 11 मई 2022 को घोषित किए गए थे।
2021 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाले कुछ राज्यों में से पंजाब भी शामिल था। पिछले साल 12वीं में 96.48 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। परीक्षा के लिए 2,92, 683 छात्र उपस्थित हुए थे और 2,82, 349 उत्तीर्ण हुए थे।
Punjab Board Class 12th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज कक्षा 12 के परिणाम घोषित करेगा। दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर स्कोर चेक कर सकते हैं।
12वीं रिजल्ट का लिंक कल यानी 29 जून 2022 को सुबह 10 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद छात्र अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। आज रिजल्ट का लिंक नहीं एक्टिव किया गया है।
इस साल 12वीं परीक्षा में कुल 1,37,161 छात्राएं शामिल हुई थी, जिनमें से 1,34,182 उत्तीर्ण हुईं। छात्राओं का पास प्रतिशत 97.78 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं 1,64,529 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 1,49,329 पास हुए हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 96.27 फीसदी है।
इस साल 12वीं साइंस (मेडिकल) स्ट्रीम का रिजल्ट 97.52 फीसदी, साइंस (नॉन-मेडिकल) स्ट्रीम रिजल्ट 98.02 फीसदी, वाणिज्य स्ट्रीम का 97.75 फीसदी और मानविकी स्ट्रीम का 96.68 फीसदी दर्ज किया गया है।
12वीं में तीन छात्राओं ने बराबर अंक हासिल कर आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है। अर्शदीप कौर, अर्शप्रीत कौर और कुलविंदर कौर आर्ट्स स्ट्रीम से टॉपर हैं, जबकि होशियारपुर के एक सरकारी स्कूल के रोहित कुमार और मुक्तसर की अंकिता ने क्रमश: साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है।
पंजाब बोर्ड ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 12वीं का रिजल्ट घोषित किया है। हालांकि परिणाम लिंक कल यानी 29 जून को सुबह 10 बजे अपडेट किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।
12 वीं पठानकोट जिले का पास प्रतिशत सबसे अधिक है। पठानकोट का पास प्रतिशत 98.49 फीसदी दर्ज किया गया है। इसके बाद रूप नगर दूसरे स्थान पर और एसबीएस नगर तीसरे स्थान पर रहा है। गुरदासपुर 94.21 पास प्रतिशत के साथ अंतिम स्थान पर है।
12वीं में तीन छात्राओं ने समान अंक हासिल किए हैं और राज्य बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है। लुधियाना की अर्शदीप कौर, मानसा की अर्शप्रीत कौर और फरीदकोट की कुलविंदर कौर टॉप 3 पोजीशन पर हैं। तीनों छात्राओं ने 99.40 प्रतिशत के साथ 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं।
12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.96 फीसदी दर्ज किया है।97.78 प्रतिशत लड़कियां और 96.27 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 3.30 बजे एक्टिव किया जाएगा। 12वीं में कुल 96.96 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइ Pseb.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
थोड़ी देर में पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।उसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।
पंजाब बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट आज 3:15 बजे घोषित किया जाएगा। थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगा और नतीजे जारी किए जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट 3.30 बजे अपलोड किया जाएगा।
इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा 3 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। 12वीं का पास प्रतिशत 96.48 फीसदी था।
साल 2020 में पंजाब बोर्ड 12वीं में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर था। छात्रों का पास प्रतिशत 90.99% और छात्रों का 94.83 प्रतिशत था। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.39% और शहरी क्षेत्र के स्कूलों के छात्रों का 91.96% था।
साल 2020 पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा में 90.98 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं साल 2019 में 86.41 फीसदी और 2018 में 12वीं का पास प्रतिशत 65.97 फीसदी दर्ज किया गया था।
इस बार पंजाब बोर्ड रिजल्ट के साथ टाॅपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। पिछले दो बार से बोर्ड टाॅपर्स की लिस्ट नहीं जारी कर रहा है। इस बार 12वीं टाॅपर्स की सूची जारी की जाएगी।
पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। रिजल्ट 30:30:40 फॉर्मूले के अनुसार घोषित किया गया था। वर्ष 2021 में बोर्ड परीक्षा के लिए 292,683 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 2,82,349 छात्रों को सफल घोषित किया गया था।
रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 3.30 बजे एक्टिव किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) आज 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। दोपहर 3:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
12वीं में पास होने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों विषयों में छात्रों को दोनों अलग-अलग पास करने होंगे।
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। नतीजे 27 जून को घोषित किए जानें थे, लेकिन कुछ कारणों चेलते नहीं जारी किए गए थे।
पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का आयोजन इस बार दो टर्म में किया गया था। 10वीं टर्म 1 की परीक्षा 29 अप्रैल से 19 मई 2022 तक और 12वीं टर्म 2 परीक्षा 22 अप्रैल 2022 से 23 मई, 2022 तक चली थी।
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा। नतीजे कल घोषित होने की संभावना है, लेकिन बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक तारीख अभी नहीं घोषित की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 28 जून 2022 को घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी इस संबंध में पंजाब बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक डेट नहीं जारी की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रशासनिक कारणों के आज पंजाब बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट की घोषणा नहीं करेगा। अभी रिजल्ट की डेट नहीं घोषित की गई है। बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की डेट जारी करेगा।
पंजाब बोर्ड 12वीं परिणाम की घोषणा स्थगित कर दी गई है। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। (इनपुट- इंडियन एक्सप्रेस)
पिछले साल पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत आयोजित की गई थी। सभी परीक्षार्थी केंद्र पर मास्क लगाकर परीक्षा दी थी। 12वीं में कुल 96.48 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे।
थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस शुरू होगा और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 3.30 बजे एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड 12वीं में साल 2020 में पास प्रतिशत तीन साल के उच्चतम स्तर पर था। 2018 में 65.97 प्रतिशत और 2019 में 86.41 प्रतिशत से, 2020 में उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़कर 90.98 प्रतिशत हो गया।
पंजाब बोर्ड 12वीं टर्म 2 की परीक्षा में करीब 3 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिन्हें परीक्षा के बाद से ही रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था।रिजल्ट 30 मिनट में घोषित होने वाला है।