HP Board 12th Result 2019: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने 12वीं कक्षा का परिणाम सोमवार (22 अप्रैल) को जारी कर दिया। इस परीक्षा में प्रीति बिरसंता ने टॉप किया है। उन्होंने 98.8% मार्क्स हासिल किए हैं। वह कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा हैं। वहीं, साइंस स्ट्रीम में टॉपर ने 98.6% नंबर हासिल किए हैं। इसके अलावा आर्ट स्ट्रीम के टॉपर को 96.4% मार्क्स मिले हैं।

इतने बच्चों ने दी थी परीक्षा: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन के अधिकारियों के मुताबिक, इस परीक्षा में 95,492 बच्चों ने हिस्सा लिया था और सिर्फ 62.01 प्रतिशत बच्चे ही पास हुए हैं। इनमें से 16,121 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। बोर्ड के मुताबिक, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जल्द ही तारीख घोषित की जाएगी।

लड़कियों ने मारी बाजी : रिजल्ट के आंकड़ों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों के मुकाबले उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, 49,136 लड़कों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 28,375 पास हुए हैं। वहीं, 45,784 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थीं। इनमें से 30,574 पास हो गई हैं।

National Hindi News, 22 April 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

20 फरवरी से हुई थी परीक्षा: बता दें कि हिमाचल बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी को शुरू हुई थीं और 2 मार्च तक चली थीं। 2018 के दौरान 12वीं में 72.89 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे, जबकि 2017 में पास होने वाले बच्चों का प्रतिशत 78.62 था। ऐसे में अनुमान था कि पासिंग पर्सेंटेज 75 प्रतिशत के आसपास रह सकता है।

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट: अधिकारियों के मुताबिक, छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org, hpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इनके अलावा प्राइवेट वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। वहीं, वेबसाइट क्रैश या धीमी होने की आशंका के चलते थर्ड पार्टी वेबसाइट्स से भी टाईअप किया गया है। इसके तहत examresults.net और indiaresults.com पर भी परिणाम चेक किया जा सकता है।

 

रिजल्ट चेक करने का यह है प्रोसेस
1. हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org ओपन करें।

2. इसके बाद रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

3. छात्रों को 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक को खोलना होगा।

4. यहां छात्रों को अपना रोल नंबर भरना होगा।

5. इसके बाद रिजल्ट सामने आ जाएगा, जिसका प्रिंट लिया जा सकता है।