ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने लीव ट्रेनिंग रिजर्व शिक्षक 2024 के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षाओं की तिथियों को जारी कर दिया है। इस सरकारी नौकरी 2025 की भर्ती परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार OSSC की वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं और यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
Odisha Leave Training Reserve Teacher 2024: कब होंगी ओडिशा लीव ट्रेनिंग रिजर्व शिक्षक 2024 प्रारंभिक परीक्षा ?
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, लीव ट्रेनिंग रिजर्व शिक्षक 2024 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन संभवतः 2 मार्च, 2025 के पखवाड़े या 1 अप्रैल, 2025 के पखवाड़े में किया जाएगा।
ओएसएससी द्वारा 5 फरवरी, 2025 को लीव ट्रेनिंग रिजर्व शिक्षक पदों के लिए पंजीकरण करने की विंडो बंद कर देगा। पात्र उम्मीदवार जो भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
Odisha Leave Training Reserve Teacher 2024: कैसे करें ओडिशा लीव ट्रेनिंग रिजर्व शिक्षक 2024 प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण
Direct Link to Apply Odisha Leave Training Reserve Teacher 2024 Preliminary Exam
जो उम्मीदवार ओडिशा लीव ट्रेनिंग रिजर्व शिक्षक 2024 प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वह नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
स्टेप 1. OSSC की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध LTR शिक्षक 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2. अपना पंजीकरण करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
स्टेप 3. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 4. पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।