Odisha Police Constable Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस के राज्य चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा सिपाही/कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए जारी की गई रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी की है, जिसे हाल ही में नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया गया है। ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर पब्लिश किए गए नोटिस में कहा गया है कि, बोर्ड ने पूरे ओडिशा में 720 रिक्तियों को जोड़ने की सूचना दी है। ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की कुल संख्या अब 2,030, जो पहले 1,360 थी।
Odisha Police Constable Recruitment 2024: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाई गई
हाल ही में, एसएसबी ओडिशा पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर थी।
Odisha Police Constable Recruitment 2024: आयु सीमा
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट लागू होगी।
Odisha Police Constable Recruitment 2024: पात्रता
उम्मीदवारों का एक विषय के रूप में उड़िया के साथ कक्षा 10 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा वे अच्छे चरित्र और अच्छे स्वास्थ्य वाले, जैविक दोषों और शारीरिक विकृतियों से मुक्त भारतीय नागरिक होने चाहिए।
आवेदक के पास एक से अधिक पति या पत्नी जीवित नहीं होने चाहिए। हालांकि, पर्सनल लॉ या अन्य आधारों के तहत इससे छूट मिल सकती है। उसे उड़िया में बोलने, लिखने और पढ़ने में सक्षम होना चाहिए।
Odisha Police Constable Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एसएसबी उम्मीदवारों का चयन करने के लिए एक कंप्यूटर-आधारित भर्ती परीक्षा (सीबीआरई), शारीरिक मानकों का माप और शारीरिक दक्षता परीक्षण, एक ड्राइविंग टेस्ट और एक मेडिकल परीक्षा आयोजित करेगा।
Odisha Police Constable Recruitment 2024: एग्जाम पैटर्न
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और अवधि दो घंटे होगी। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग (0.25 अंक) होगी। बिना प्रयास वाले प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।