ओडिशा में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। ओडिशा पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद की 1360 रिक्तियों के लिए अप्लाई करने की पहले लास्ट डेट 13 अक्टूबर थी, लेकिन विभाग ने रविवार को इस तारीख को आगे बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक कर दिया। राज्य चयन बोर्ड (एसएसबी) ओडिशा द्वारा इसकी एक अधिसूचना जारी की गई है।
क्यों बढ़ाई गई तारीख?
राज्य चयन बोर्ड की ओर से तारीख को आगे बढ़ाने की वजह फेस्टिव सीजन में पड़ चुकी छुट्टियां बताई गई हैं। बोर्ड ने बताया है कि 30 अक्टूबर तो रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी। इसकी विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
इन मापदंड को करना होगा पूरा
ओडिशा पुलिस की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ मापदंड सेट किए गए हैं जिन्हें पूरा करने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 1 जनवरी, 2024 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए और 10वीं में ओडिया भाषा पड़ी होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक भारतीय नागरिक होने चाहिए। फिटनेश और शारीरिक विकृति ठीक होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का स्वास्थ्य भी अच्छा होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती को चार प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन इन परीक्षाओं के आधार पर होगा।
कैंडिडेट्स को सबसे पहले कंप्यूटर आधार भर्ती परीक्षा देनी होगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा जिसमें शारीरिक मापदंड और शारीरिक क्षमता शामिल है। इसके बाद ड्राइविंग टेस्ट होगा और आखिर में मेडिकल परीक्षा होगी। यहां तक पहुंचने वाले उम्मीदवार ही चयनित होंगे।