ओडिशा पुलिस विभाग में निकली कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ओडिशा पुलिस सेलेक्शन बोर्ड ने विभाग की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया है। इस वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी लिखित परीक्षा?

बता दें कि ओडिशा पुलिस विभाग इस भर्ती की लिखित परीक्षा 20 दिसंबर 2024 को आयोजित करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 405 ड्राइवर पोस्ट के लिए कॉन्सटेबल की नियुक्ति होगी। लिखित परीक्षा इस भर्ती की चयन प्रक्रिया का पहला चरण है। इस परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह 19 दिसंबर 2024 रात्रि 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट odishapolice.gov.in या opdriver.cbexams.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर विजिट करें।

इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर ही Notice and Advertisement सेक्शन के नीच एडमिट कार्ड से जुड़ा लिंक मिल जाएगा उस पर क्लिक करें।

अब जो पेज खुलेगा वहां Important Links सेक्शन में e-Admit Card पर क्लिक करें।

अब जो विंडो खुलगी वहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर Sign in पर क्लिक करें।

अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें।

एक नजर इस भर्ती की चयन प्रक्रिया पर

ओडिशा पुलिस की इस भर्ती को तीन चरण के सेलेक्शन प्रोसेस में पूरा किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। उसके बाद लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार स्किल टेस्ट देंगे जिसमें ड्राइविंग टेस्ट होगा और उसके बाद फाइनल मेरिट तैयार होगी। उसमें जिस उम्मीदवार का नाम होगा उसे नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।

ओडिशा पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा में पेपर 100 मार्क्स का आएगा। इसमें करंट अफेयर्स और ओडिशा हिस्ट्री जैसे विषय 20-20 नंबर के होंगे। वहीं बेसिक अर्थमेटिक और जनरल नॉलेज 30-30 नंबर के होंगे। पेपर में 100 सवाल आएंगे।