नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर 10 जनवरी को अपलोड कर दिया है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह एक अहम अपडेट है।
NMC द्वारा पहले ही तय किया जा चुका था सिलेबस
NEET UG 2026 का सिलेबस इससे पहले नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (UGMEB) द्वारा अधिसूचित किया जा चुका था।
अब NTA ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर यह स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की सुविधा और भ्रम से बचने के लिए उसी आधिकारिक सिलेबस को अपनी वेबसाइट पर होस्ट किया गया है।
2019 से NTA करा रहा है NEET UG परीक्षा
NTA के अनुसार, NEET UG परीक्षा 2019 से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की मंजूरी के साथ आयोजित की जा रही है। यह व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के निर्देशों के अनुरूप लागू है। एजेंसी ने दोहराया कि NEET UG 2026 का सिलेबस 22 दिसंबर 2025 को UGMEB, NMC द्वारा अंतिम रूप से जारी किया गया था।
सिलेबस के आधार पर ही होगी परीक्षा
NTA ने साफ किया है कि NEET UG 2026 परीक्षा पूरी तरह NMC द्वारा अधिसूचित सिलेबस पर आधारित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनधिकृत या अफवाहों पर आधारित सिलेबस पर भरोसा न करें।
कहां से डाउनलोड करें NEET UG 2026 सिलेबस?
छात्र NEET UG 2026 का सिलेबस इन आधिकारिक वेबसाइट्स से डाउनलोड कर सकते हैं:
NMC की वेबसाइट: nmc.org.in
NTA NEET वेबसाइट: neet.nta.nic.in
जल्द आ सकता है NEET UG 2026 नोटिफिकेशन
इससे पहले 5 जनवरी 2026 को NTA ने उम्मीदवारों को Aadhaar विवरण अपडेट करने का निर्देश दिया था। अब सिलेबस जारी होने के बाद माना जा रहा है कि NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन और परीक्षा शेड्यूल जल्द जारी किया जा सकता है।
NEET UG क्या है?
NEET UG देश की एकमात्र राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए MBBS, BDS और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है।
पिछले वर्षों में NEET UG परीक्षा की तारीखें
2025: 4 मई
2024: 5 मई
2023: 7 मई
इन तारीखों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि NEET UG 2026 भी मई महीने में आयोजित हो सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि NTA नोटिफिकेशन के बाद ही होगी।
Jansatta Education Expert Advice
NEET UG 2026 में शामिल होने वाले छात्र नियमित रूप से इन वेबसाइट्स nta.ac.in, neet.nta.nic.in पर विज़िट करते रहें।
NTA NEET UG 2026 syllabus Direct Link
