Schools Closed in Noida: दिल्ली एनसीआर भयंकर ठंड की चपेट में है। ठंड और कोहरने ने जनजीवन पर बुरा असर डाला है। लोग अपने घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हैं। वहीं जिन्हें बाहर काम पर जाना है वो किसी तरह से खुद को ठंड से बचाकर बाहर निकल रहे हैं। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड के बीच नोएडा जाने वाले स्कूली बच्चों के लिए राहत की खबर सामने आई है।
नोएडा प्रशासन ने ठंड और कोहरे को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों में 8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टी कर दी है। यह अवकाश फिलहाल 6 जनवरी तक घोषित किये गए हैं। हालांकि 7 को रविवार होने के कारण बच्चों को अब 8 जनवरी को ही ऑफिस जाना होगा।
नोएडा के बीएसए ने सभी स्कूलों के संचालकों को इस आदेश पर तत्काल अमल करने का फरमान जारी किया है। बीएसए ने मीडिया को बताया कि गौतमबुद्ध नगर के डीएम के आदेश पर स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया गया है।
बता दें कि इससे पहले 2 जनवरी को गाजियाबाद में भी 6 तारीख तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ था। नोएडा गाजियाबाद के साथ ही राजधानी दिल्ली के भी स्कूलों में 6 जनवरी तक विंटर वेकेशन चल रहा है।
बता दें कि पूरे दिल्ली एनसीआर में तापमान काफी नीचे चला गया है। बात नोएडा की करें तो यहां पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के करीब है। अदिकतम तापमान 18-19 डिग्री दर्ज किया है। घटते तापमान के साथ शीतलहर और कोहरे ने भी दिल्ली एनसीआर के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।