नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने नीट यूजी 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। देशभर में 4 मई, 2025 को आयोजित हुई नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, अंडर ग्रेजुएट (NEET UG 2025) परीक्षा में 22 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जो कैंडिडेट इस एग्जाम में बैठे थे वह अपना रिजल्ट चेक करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।

NEET UG 2025 Topper List

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। नीट यूजी 2025 में राजस्थान के रहने वाले महेश कुमार ने पहली रैंक हासिल की है। उन्होंने 99.9999547 पर्सेंटाइल का स्कोर किया है। दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया रहे। उन्होंने 99.9999095 का स्कोर किया है। वहीं तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के कृषांग जोशी रहे। उन्होंने 99.9998189 का स्कोर किया है।

नीट यूजी परीक्षा इस साल 4 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 22.7 लाख कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा भारत के 557 शहरों में 4,750 केंद्रों पर और विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Live Updates
21:58 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Live: 66 हजार से अधिक कैंडिडेट्स ने नहीं दी थी परीक्षा

इस साल नीट यूजी परीक्षा परिणाम में कुल 22.7 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुषों से ज़्यादा थी, जबकि 11 उम्मीदवारों ने थर्ड जेंडर के तहत पंजीकरण कराया था।

ओबीसी कैटेगिरी से सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उसके बाद अनारक्षित, SC, ST और EWS उम्मीदवारों का स्थान रहा। कुल 66,751 छात्र अनुपस्थित रहे।

21:22 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Live: हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं महेश कुमार

नीट यूजी में इस साल टॉप करने वाले महेश कुमार हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने सीकर में रहकर नीट की तैयारी की। उन्होंने नीट यूजी में उन्होंने 99.9999547 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की।

17:11 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान के उम्मीदवारों को दी बधाई

नीट यूजी परीक्षा 2025 में राजस्थान के महेश कुमार ने टॉप किया है। उनके लिए राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्वीट किया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान के उन उम्मीदवारों को बधाई दी है जिन्होंने नीट यूजी में सफलता हासिल की है।

15:46 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Live: कब शुरू हो सकती है काउंसलिंग?

नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद जो कैंडिडेट इस परीक्षा में पास हो गए हैं वह आगे की प्रक्रिया यानी काउंसलिंग में शामिल होंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया जून के अंत में या जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू होने की संभावना है।

15:04 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Out Live: नीट यूजी 2025 परीक्षा परिणाम कैसा रहा?

बता दें कि नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए इस साल कुल 2276069 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2209318 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। इसमें से कुल 1236531 उम्मीदवारों ने यह प्रवेश परीक्षा पास कर ली है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कुल अभ्यर्थियों में से 514063 पुरुष अभ्यर्थी, 722462 महिला अभ्यर्थी तथा 6 थर्ड जेंडर के उम्मीदवार हैं।

14:28 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Live: टॉप 10 रैंक होल्डर में अविका अग्रवाल इकलौती लड़की

नीट यूजी 2025 की टॉपर्स लिस्ट में दिल्ली की अविका अग्रवाल इकलौती लड़की हैं जिन्होंने टॉप 10 में जगह बनाई है। अविका अग्रवाल ने AIR में 5वां स्थान हासिल किया है। अविका ने 99.9996832 पर्सेंटाइल का स्कोर किया है। टॉपर्स सूची की खास बात यह है कि सभी टॉप 10 रैंक होल्डर कैंडिडेट जनरल कैटेगिरी के हैं।

14:08 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Live: Alternative Link से चेक करें परिणाम

जिन उम्मीदवारों को नीट यूजी का रिजल्ट चेक करने में दिक्कत आ रही है वह ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ही जाकर एक Alternative Link के जरिए परिणाम चेक कर सकते हैं।

इसके लिए वेबसाइट को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Candidate Activity सेक्शन में NEET(UG)-2025 Result (Alternate Link) लिंक पर क्लिक करें अब एक नई वेबसाइट ओपन होगी।

वहां एप्लीकेश नंबर और पासवर्ड दर्ज कर Log in करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट निकाल लें और इसे डाउनलोड कर लें।

13:59 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी रिजल्ट जारी, टॉप 3 रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

नीट यूजी 2025 में राजस्थान के रहने वाले महेश कुमार ने पहली रैंक हासिल की है। उन्होंने 99.9999547 पर्सेंटाइल का स्कोर किया है।

दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया रहे। उन्होंने 99.9999095 का स्कोर किया है।

वहीं तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के कृषांग जोशी रहे। उन्होंने 99.9998189 का स्कोर किया है।

13:54 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे क्या?

NEET UG 2025 परिणाम जारी होने के बाद जो कैंडिडेट इस परीक्षा में पास हुए हैं वह मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कोटा (AIQ) काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में राज्य स्तर के मेडिकल कॉलेजों के लिए भी काउंसलिंग आयोजित होगी। इसकी जानकारी संबंधित मेडिकल कॉलेजों की वेबसाइट पर और MCC की वेबसाइट पर मिलेगी।

13:52 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Live: रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा परिणाम के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और फाइनल आंसर की दोनों देख सकते हैं।

13:50 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Out: नीट यूजी 2025 परिणाम जारी, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

1. महेश कुमार - रैंक 1

2. उत्कर्ष अवधिया - रैंक 2

3. कृषांग जोशी - रैंक 3

4. मृणाल किशोर झा- रैंक 4

5. अविका अग्रवाल - रैंक 5

6. जेनिल विनोदभाई भयानी - रैंक 6

7. केशव मित्तल - रैंक 7

8. झा भव्य चिराग - रैंक 8

9. हर्ष केदावत - रैंक 9

10. आरव अग्रवाल - रैंक 10

13:49 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Out: राजस्थान के महेश कुमार को मिली पहली रैंक

नीट यूजी परीक्षा 2025 का परिणाम जारी हो गया है। राजस्थान के महेश कुमार ने पहली रैंक हासिल की है।

13:45 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Out: कहां और कैसे चेक करें नीट यूजी रिजल्ट?

नीट यूजी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Candidate Activity सेक्शन में NEET(UG)-2025 Result लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज ओपन होगा वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ-साथ सिक्योरिटी पिन दर्ज कर सबमिट करें।

नीट यूजी रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

13:43 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Out: नीट यूजी रिजल्ट जारी, वेबसाइट हुई डाउन

नीट यूजी रिजल्ट जारी हो गया है। अभी आधिकारिक वेबसाइट डाउन है। सर्वर काम नहीं कर रहा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह रिजल्ट चेक करने के लिए थोड़ा इंतजार करें।

13:40 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Live: जारी हो गया नीट यूजी परिणाम

नीट यूजी परीक्षा 2025 का परिणाम जारी हो गया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस साल यह परीक्षा दी थी वह नीचे दिए गए प्लेटफॉर्म पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट

exams.nta.ac.in/NEET-UG

nta.ac.in

डिजिलॉकर

Digilocker app and website (digilocker.gov.in)

उमंग

Umang app

13:13 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Live: इन क्रेडेंशियल की सहायता से चेक होगा परिणाम

नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन की सहायता से परिणाम चेक करना होगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक होगा।

13:11 (IST) 14 Jun 2025
NEET UG Result 2025 Live: इस साल कितने बच्चों ने दी नीट यूजी परीक्षा?

बता दें कि नीट यूजी परीक्षा इस साल 4 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 22.7 लाख कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। यहा आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है।

13:07 (IST) 14 Jun 2025
NEET Result 2025 Live: आज आ सकता है नीट यूजी रिजल्ट?

नीट यूजी परीक्षा परिणाम आज जारी होने की संभावना है। यह परीक्षा 4 मई 2025 के देशभर के केंद्रों पर आयोजित हुई थी।