NEET UG Admit Card 2022 Hindi News: नीट यूजी परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया जाएगा।
परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित की जाएगी।एनटीए ने परीक्षा कार्यक्रम पहले ही घोषित कर दिया था और आज एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी को अपने साथ फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैनकार्ड भी केंद्र पर लेकर जाना होगा।
परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। परीक्षा सिटी स्लिप एनटीए ने 28 जून 2022 को जारी किया था।
NEET UG Exam 2022 का आयोजन देश भर में 546 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा पेन पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। इस साल नीट यूजी परीक्षा के लिए कुल 18,72,341 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
NEET UG Admit Card 2022 Released How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए NEET UG Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।