NEET PG 2025 Exam City Slip: देशभर में 3 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली नीट पीजी परीक्षा 2025 के लिए जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह इन दिनों एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। प्रवेश पत्र से पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने कैंडिडेट्स के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवारों को सिटी स्लिप उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर मिलेगी। वहां से आप सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध है।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?
एग्जाम सिटी स्लिप कैंडिडेट्स के लिए इसलिए अहम दस्तावेज है क्योंकि इसके जरिए उन्हें ये पता चलेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। अर्थात उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में पड़ेगा। एग्जाम सेंटर की पूरी जानकारी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में मिलेगी। NBEMS ने प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख भी जारी कर दी है। नीट पीजी के एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किए जाएंगे।
नीट पीजी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
नीट पीजी का एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार उसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर ही Public Notice सेक्शन में NEET PG 2025 Admit Card से जुड़ा लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नई विंडो में पीडीएफ फाइल ओपन होगी। इसमें एक लिंक मिलेगा उसे ओपन करें।
अब जो विंडो ओपन होगी वहां अपने क्रेडेंशियल दर्ज कर Log in कर लें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
कैंडिडेट को कैसे दिया गया है उनका परीक्षा शहर?
नीट पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार को उनकी एग्जाम सिटी स्लिप उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर दी गई है। सिटी स्लिप में उन्हें उनका परीक्षा शहर बताया गया है जहां उनका एग्जाम सेंटर होगा। NBEMS ने यह सेंटर कैंडिडेट्स की तरफ से एप्लिकेशन के दौरान दी गई प्राथमिकताओं के आधार पर किया गया है। कैंडिडेट ध्यान रखें कि सिटी स्लिप में जो शहर दिया गया है अब उसमें कोई बदलाव नहीं हो सकता। NEET PG 2025 की परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
