राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान यानि कि NIOS से जो स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए संस्थान ने एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल, NIOS ने मंगलवार (1 अक्टूबर 2024) को अक्टूबर-नवंबर 2024 सेशन के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट भारतीय और विदेशी छात्रों के लिए जारी की गई है। बता दें कि NIOS कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 अक्टूबर से आयोजित की जाएंगी।
ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
जो भी स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। NIOS 10वीं की परीक्षाएं भारतीय स्टूडेंट्स के लिए 22 अक्टूबर से शुरू होंगी और 29 अक्टूबर को समाप्त हो जाएंगी। 10वीं का पहला पेपर कर्नाटक म्यूजिक और रोजगार कौशल का होगा। 10वीं का आखिरी पेपर 29 को इंडियन म्यूजिक होगा।
12वीं का पहला पेपर कौन सा होगा?
कक्षा 12वीं की परीक्षा भी इसी तारीख से शुरू होंगी। पहला पेपर वेद अध्ययन, प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा के पेपर और रोजगार कौशल का होगा जबकि आखिरी पेपर 29 नवंबर को अर्थशास्त्र का होगा। कक्षा 10 और कक्षा 12 NIOS सार्वजनिक परीक्षा (सिद्धांत) के लगभग सभी पेपर भारतीय छात्रों के लिए दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक और विदेशी छात्रों के लिए दोपहर 3 से 6 बजे के बीच तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित किए जाएंगे।
कब जारी होगा रिजल्ट?
NIOS ने डेटशीट जारी करते हुए यह भी कहा है कि तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। एग्जाम में उपस्थित होने वाले स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट्स NIOS की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in से उन एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं रिजल्ट की बात करें तो परीक्षा खत्म होने के करीब 7 सप्ताह के बाद परिणाम जारी किए जाएंगे।