मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB/ESB) ने माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस चयन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
MPESB Teacher Result 2024: कितनी है रिक्तियां ?
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के तहत आयोजित की गई माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 का उद्देश्य 9,882 रिक्त पदों को भरना है।
MPESB Teacher Result 2024: कब और कहां हुई थी परीक्षा ?
मध्य प्रदेश माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 का आयोजन 20 से 29 अप्रैल 2024 की अवधि में मध्य प्रदेश के 11 शहरों में हुआ था, जिसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन शामिल थे। इस परीक्षा में लगभग 1.60 लाख उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई थी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक निर्धारित थी।
MPESB Teacher Result 2024: कैसे चेक करें मध्य प्रदेश शिक्षक चयन परीक्षा 2024 परिणाम
शिक्षक चयन परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार, नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपने नतीजों को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध, “MP Teacher Result 2024” या “Teacher Selection Exam Result” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब नए खुले पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5. रिजल्ट को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
MPESB Teacher Result 2024: क्या है रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया ?
मध्य प्रदेश शिक्षक चयन परीक्षा 2024 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। तीनों चरणों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति के योग्य माना जाएगा।
Direct Link to Download MPESB Teacher Result 2024