MPESB Group 5 Recruitment 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ के विभिन्न पदों (स्टाफ नर्स, ANM, रेडियोथेरेपी तकनीशियन, ऑर्थो तकनीशियन, फार्मासिस्ट, ओटी अटेंडेंट, रेडियोग्राफर, लैब अटेंडेंट, आदि) सहित ग्रुप-5 के पदों के भर्ती की अधिसूचना जारी की है, जो 881 पदों के लिए है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यहां दी गई जानकारी पढ़ने के बाद इन सरकारी नौकरी 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
MPESB Group 5 Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया | तिथियां |
अधिसूचना | 21 दिसंबर 2024 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 30 दिसंबर 2024 |
अंतिम तिथि | 13 जनवरी 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 13 जनवरी 2025 |
आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि | 18 जनवरी 2025 |
एमपी ग्रुप 5 परीक्षा तिथि शुरू | 15 फरवरी 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द ही अधिसूचित की जाएगी |
प्रवेश पत्र | परीक्षा से 4-7 दिन पहले |
MPESB Group 5 Recruitment 2024: शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/कॉलेज से संबंधित क्षेत्र में 10+2/डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
MPESB Group 5 Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य | 560 रुपये |
एससी/एसटी/ओबीसी | 310 रुपये |
उम्मीदवारों को अपना परीक्षा शुल्क डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई और अन्य शुल्क भुगतान मोड के माध्यम से ही देना होगा।
MPESB Group 5 Recruitment 2024: आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2024 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। एमपीईएसबी ग्रुप 5 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
MPESB Group 5 Recruitment 2024: पद का नाम पदों की संख्या
पद का नाम | पद की संख्या |
नर्सिंग अधिकारी, स्टाफ नर्स | 82 |
लैब तकनीशियन, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, लैब तकनीशियन, लैब अटेंडेंट | 634 |
रेडियोग्राफर, डार्क रूम सहायक, रेडियोग्राफर, रेडियो ग्राफिक तकनीशियन | 127 |
फार्मासिस्ट ग्रेड II | 29 |
ओटी तकनीशियन | 09 |
व्यावसायिक चिकित्सक | 05 |
ऑप्टोमेट्रिस्ट | 11 |
डेंटल हाइजीनिस्ट, डेंटल मैकेनिक, डेंटल तकनीशियन | 14 |
प्रोस्थेटिक और ऑर्थोडॉन्टिक तकनीशियन | 03 |
स्पीच थेरेपिस्ट | 05 |
रेडियोथेरेपी तकनीशियन | 03 |
एनेस्थीसिया तकनीशियन | 16 |
ईसीजी तकनीशियन | 01 |
ओटी तकनीशियन | 06 |
सीएसएसडी तकनीशियन | 06 |
लैब अटेंडेंट, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, ओपीडी अटेंडेंट, ड्रेसर ग्रेड II, डायलिसिस अटेंडेंट | 197 |
MPESB Group 5 Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें
एमपीईएसबी ग्रुप 5 की विभिन्न पदों पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
MPESB Group 5 Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
एमपीईएसबी ग्रुप 5 की विभिन्न पदों के लिए रिक्तियों को भरने की चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया गया है, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।
लिखित परीक्षा
दस्तावेज़ सत्यापन
चिकित्सा परीक्षा