MP Board 12th Result 2024, MPBSE Intermediate Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। राज्य में 6 फरवरी से 5 मार्च तक चली बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 16 लाख छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इसमें से 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या करीब 7 लाख थी। वहीं मैट्रिक की परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स की संख्या करीब 9 लाख थी। एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत बढ़ा है। रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mbpse.nic.in पर जाएं।
MP Board 10th 12th Result 2024 Direct Link: Check Marks Here
एक ही शिफ्ट में आयोजित हुई थी परीक्षा
12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि रिजल्ट आने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। राज्य में 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थी और 5 मार्च तक चली थी। यह परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। यह शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक थी। पेन एंड पेपर मोड से हुई इस परीक्षा को कुल 7 हजार से अधिक सेंटर्स पर आयोजित कराया गया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद इन स्टेप्स को फॉलो करके आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर MP Board Result 2024 का लिंक फ्लैश होगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद जो पेज खुलेगा वहां लॉगिन आईडी दर्ज कर मांगे गए विवरण को दर्ज करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
ऐसा था पिछले साल का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की रिजल्ट पिछले साल 25 मई को जारी हुआ था। इस साल ये रिजल्ट लगभग एक महीना पहले जारी होगा। 2023 में मोली नेमा ने मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में टॉप किया था। पिछले साल राज्य का कुल पासिंग प्रतिशत 55.28 प्रतिशत रहा था। पिछले साल एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 7,29,426 छात्र रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें से 7,27,044 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से कुल 4,01,366 छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके अतिरिक्त, उत्तीर्ण 4.01 लाख उम्मीदवारों में से 207203 महिला उम्मीदवार और 194163 पुरुष छात्र थे।