मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम का इंतजार बहुत जल्द खत्म होगा। इस साल बोर्ड एग्जाम में उपस्थित रहे छात्र इन दिनों बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है वह मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट MPBSE.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं।

MP Board 10th 12th Result 2025 Latest Updates

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। बात करें रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीखों की तो एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 से 22 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है। इस साल मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार किया गया है। इसलिए पिछली बार की तुलना में रिजल्ट जल्दी जारी होने की उम्मीद है।

इस साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित की गई। 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित हुई। इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 18 लाख स्टूडेंट शामिल हुए।

Live Updates
16:33 (IST) 7 Apr 2025
MP Board 10th and 12th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कॉपियों की जांच कब हो सकती है पूरी?

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। फिलहाल कॉपियों की जांच जारी है। कॉपियों की चेकिंग को चार चरण में विभाजित किया गया है। माना जा रहा है कि कॉपियों की चेकिंग का काम 14 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करने में लगेगा।

16:21 (IST) 7 Apr 2025
MP Board 5th 8th Result 2025: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कैसा रहा?

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 28 मार्च को 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया था। इस साल कक्षा 5वीं में 92.70% और कक्षा 8वीं में 90.02% छात्र सफल हुए हैं।

16:04 (IST) 7 Apr 2025
MP Board 10th 12th Result 2025 Live: मोबाइल ऐप के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इसके लिए उन्हें Google Play Store से MPBSE का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।

ऐप में जाकर Result सेक्शन चुनना होगा।

इसके बाद अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें और सबमिट करें।

इसके बाद आपको अपना रिजल्ट दिख जाएगा।

15:55 (IST) 7 Apr 2025
MP Board 10th 12th Result 2025 Live: एसएमएस के जरिए कैसे प्राप्त करें रिजल्ट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने के बाद स्टूडेंट्स रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टूडेंट्स सबसे पहले MPBSE10 स्पेस और इसे 56263 पर भेज दें।

इसके बाद जिस नंबर से एसएमएस भेजा जाएगा उसी पर रिजल्ट या फिर आपका स्कोरकार्ड भेज दिया जाएगा।

15:51 (IST) 7 Apr 2025
MP Board 10th 12th Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे करें चेक?

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम तक पहुंच सकते हैं।

सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर आपको “MP Board 10th Result 2025” या “MP Board 12th Result 2025” का लिंक मिलेगा वहां क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

15:48 (IST) 7 Apr 2025
MP Board 10th 12th Result 2025 Live: कब आयोजित हुई थी परीक्षा?

इस साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित की गई। 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित हुई। इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 18 लाख स्टूडेंट शामिल हुए।

15:44 (IST) 7 Apr 2025
MP Board 10th 12th Result 2025 Live: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर जारी करेगा। स्टूडेंट अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके परिणाम चेक कर पाएंगे।

15:43 (IST) 7 Apr 2025
MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब होगा जारी ?

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम इसी महीने आने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, नतीजों की घोषणा 20 से 22 अप्रैल के बीच में की जा सकती है। इस साल 18 लाख बच्चों ने एमपी बोर्ड की परीक्षा में अपनी उपस्थित दर्ज कराई है।