मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) अगले साल यानी 2026 में होने वाली कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने SCERT और NCERT करिकुलम के हिसाब से सब्जेक्ट-वाइज टाइमटेबल तैयार किया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षा करीब 10 दिन तक चलेगी। इन परीक्षाओं में जो स्टूडेंट बैठने वाले हैं वह इस खबर में सब्जेक्ट वाइज पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

20 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। 8वीं की परीक्षा फर्स्ट लैंग्वेज के पेपर के साथ शुरू होंगी जिसमें संस्कृत, क्षेत्रीय भाषाएं, हिंदी, इंग्लिश और मराठी जैसी भाषाओं के ऑप्शन हैं। जबकि मैथ्स 25 फरवरी को, सोशल साइंस 26 फरवरी को और क्लास 8 की बोर्ड परीक्षाएँ 28 फरवरी को साइंस पेपर के साथ खत्म होंगी।

एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

तारीखदिनविषय
20 फरवरी 2026शुक्रवारफर्स्ट लैंग्वेज – (संस्कृत/रीजनल, हिंदी (एससीईआरटी, एनसीईआरटी), अंग्रेजी (एससीईआरटी, एनसीईआरटी), मराठी (एससीईआरटी, एनसीईआरटी)
21 फरवरी 2026शनिवारसेकंड लैंग्वेंज– (संस्कृत/रीजनल लैंग्वेंज), संस्कृत (एससीईआरटी, एनसीईआरटी), हिंदी (एससीईआरटी, एनसीईआरटी), अंग्रेजी (एससीईआरटी, एनसीईआरटी)
23 फरवरी 2026सोमवारथर्ड लैंग्वेंज – (अंग्रेजी / क्षेत्रीय भाषा), अंग्रेजी (एससीईआरटी, एनसीईआरटी), हिंदी / मराठी (एससीईआरटी, एनसीईआरटी)
25 फरवरी 2026बुधवारगणित
26 फरवरी 2026गुरुवारसोशल साइंस – (संस्कृत/क्षेत्रीय भाषा), संस्कृत (एससीईआरटी, एनसीईआरटी), हिंदी / मराठी (एससीईआरटी, एनसीईआरटी)
28 फरवरी 2026शनिवारसाइंस (एससीईआरटी, एनसीईआरटी)

कक्षा 5वीं का टाइम टेबल

तारीखदिनविषय
20 फरवरी 2026शुक्रवारहिंदी (एससीईआरटी, एनसीईआरटी), अंग्रेजी (एससीईआरटी, एनसीईआरटी), उर्दू, मराठी
21 फरवरी 2026शनिवारगणित, संस्कृत (एससीईआरटी, एनसीईआरटी)
23 फरवरी 2026सोमवारहिंदी (एससीईआरटी, एनसीईआरटी), अंग्रेजी (एससीईआरटी, एनसीईआरटी)
25 फरवरी 2026बुधवारपर्यावरण अध्ययन
26 फरवरी 2026गुरुवारसामाजिक विज्ञान – (संस्कृत/क्षेत्रीय भाषा), हिंदी/उर्दू/पंजाबी, संस्कृत (एससीईआरटी, एनसीईआरटी)