स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2025 की तारीख को जारी कर दिया है और रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल cetcell.mahacet.org पर अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। MHT CET Result 2025 Date के साथ, सेल ने अन्य पाठ्यक्रमों के लिए भी संभावित परिणाम तिथि को भी घोषित किया है, जिसमें B.BCA/BBA/BMS/BBM-CET और LLB 5 Yr-CET का रिजल्ट 4 जून, 2025, B.Design-CET रिजल्ट 9 जून और LLB 3 Yr-CET रिजल्ट 17 जून, 2025 को जारी किया जाएगा।
कब हुआ था MHT CET Exam 2025 ?
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 पीसीबी ग्रुप के लिए 9 से 17 अप्रैल, 2025 तक और पीसीएम ग्रुप के लिए 19 अप्रैल से 5 मई, 2025 की अवधि में आयोजित किया गया था। इस साल पीसीबी ग्रुप के लिए 301072 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिसमें से 282737 उम्मीदवारों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। दूसरी तरफ पीसीएम ग्रुप के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या 464263 थी, जिसमें से 422863 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें ?
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार, नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1. MAHACET की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध, कोर्स के नाम पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 3. अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब आपका महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
स्टेप 5. रिजल्ट की जांच करें और रिजल्ट पेज को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।