MBSE HSSLC Result 2024 Declared: नॉर्थ ईस्ट राज्य मिजोरम में 10वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in और mbseonline.com पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

कैसा रहा रिजल्ट?

मिजोरम बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस साल कुल 73.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। परीक्षा में कुल 18561 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुई थीं। यहां पर लड़कों के मुकाबले लड़कियों का पासिंग प्रतिशत थोड़ा ज्यादा रहा। मिजोरम बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में 74.38% लड़के पास हुए हैं जबकि लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 72.48% दर्ज किया गया है।

इस साल कब हुई थी परीक्षा?

इस साल मिजोरम में 10वीं की परीक्षा 26 फरवरी, 2024 को शुरू हुईं थीं और 15 मार्च, 2024 को आखिरी पेपर था। परीक्षा एक ही शिफ्ट (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक) में समाप्त हुई थीं।

2023 में कब आया था रिजल्ट?

बता दें कि इस बार मिजोरम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले तीन दिन पहले जारी हो गया है। पिछले साल यह रिजल्ट 11 मई को जारी हुआ था।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

जिन स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी वह अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

सबसे पहले वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर Result वाले सेक्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद कक्षा 10वीं (एचएसएलसी) परिणाम 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें।

फिर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें जिसमें रोल नंबर और अन्य जानकारी दी जाएगी। जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रिन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले लें।