Maharashtra Board SSC 10th Result 2024 Direct Link on mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) 27 मई 2024, सोमवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर देगा। महाराष्ट्र बोर्ड ने शनिवार को रिजल्ट (Maharashtra Board SSC Result 2024) की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। बोर्ड के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस साल का पासिंग प्रतिशत और अन्य विवरण साझा किए जाएंगे।
Maharashtra Board SSC Result 2024 Direct Link: Check Here
स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का लिंक दोपहर 1 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव होगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल 10वीं की परीक्षा दी है वह आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इसके अलावा sscresult.mkcl.org, sscresult.mahahsscboard.in और results.digilocker.gov.in पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
Maharashtra SSC Result 2024 LIVE: Check Here
बात करें पिछले साल के रिजल्ट की तो 2023 में 10वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 93.83 प्रतिशत था। 2022 के मुकाबले यह 3.18 प्रतिशत की गिरावट थी। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा 16 लाख से अधिक बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें मुंबई डिवीजन के 3.6 लाख बच्चे शामिल हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा 1 से मार्च के बीच आयोजित हुई थी।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में इस साल कुल 9 डिवीजन से 25,770 स्टूडेंट्स ऐसे थे जिन्होंने दोबारा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन इसमें से 25,327 स्टूडेंट्स ही परीक्षा में बैठे और इसमें से 12,958 ने अबकी बार परीक्षा पास कर ली है। इस साल इनका पासिंग प्रतिशत 51.16 फीसदी रहा। यह वह स्टूडेंट्स थे जो पिछले साल फेल हो गए थे।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल 1549326 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 1549326 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। 1484431 बच्चे पास हुए हैं। इसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 97.21% और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 94.56% है।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट चेक करने वाला ऑफिशियल लिंक भी वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है। वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स डिजीलॉकर के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए डिजीलॉकर पर खाता बनाना होगा और जिसका है उसे लॉग इन करके सामने ही रिजल्ट का विक्लप मिल जाएगा। डिजीलॉकर पर महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का लिंक एक्टिव हो गया है।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
- mahresult.nic.in
- sscresult.mkcl.org
- sscresult.mahahsscboard.in
- results.digilocker.gov.in
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है। परिणाम चेक करने के लिए स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करें।
– जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी वह सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org या sscresult.mahahsscboard.in पर जाएं।
– होम पेज पर ‘महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परिणाम 2024’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
– जो पेज खुलेगा वहां रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें और सबमिट करें।
– इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए आप इसे डाउनलोड या फिर इसका प्रिंट आउट ले सकते हो।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर रिजल्ट का लिंक भी एक्टिव हो गया है। स्टूडेंट्स अब परिणाम चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, लेकिन स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर दोपहर 1 बजे के बाद एक्टिव होगा। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम कुल 9 डिवीजन में जारी हुआ। एक नजर सभी डिवीजन के रिजल्ट पर।
कोंकण - 99.01%कोल्हापुर -97.45 %पुणे -96.44 %मुंबई - 95.83%अमरावती - 95.58%नासिक- 95.28%लातूर- 95.27%छत्रपति संभाजीनगर -95.19%नागपुर- 94.73%
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड की ओर से 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणाम की घोषणा कर दी गई। हालांकि अभी स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव नहीं हुआ है। इस साल का पासिंग प्रतिशत 95.81 फीसदी रहा जो कि 2023 के मुकाबले करीब 2 फीसदी ज्यादा है। एक नजर पिछले पांच साल के पासिंग प्रतिशत पर
2024- 95.81%2023 - 93.83%2022 - 96.94%2021 - 99.95%2020 - 95.30%
महाराष्ट्र बोर्ड के अधिकारियों ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हालांकि अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। लिंक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org या sscresult.mahahsscboard.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परिणाम 2024' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- जो पेज खुलेगा वहां रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए आप इसे डाउनलोड या फिर इसका प्रिंट आउट ले सकते हो।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा कर दी। हालांकि अभी स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे, क्योंकि ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव होगा।
इस वेबसाइट पर 1 बजे एक्टिव होगा लिंक
https://mahresult.nic.in/
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल कुल 81,991 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत या उससे अधिक मार्क्स मिले हैं। वहीं 1,28,772 स्टूडेंट्स के 80-85 फीसदी के बीच मार्क्स आए हैं। वहीं 75-80 फीसदी वाले 1,82,033 बच्चे हैं जबकि 75 फीसदी या उससे उपर मार्क्स लाने वाले 5,58,021 स्टूडेंट्स शामिल हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम भले ही जारी कर दिया गया हो, लेकिन स्टूडेंट्स अभी अपना स्कोरकार्ड चेक नहीं कर पाएंगे, क्योंकि महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर रिजल्ट का लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ है। यहां रिजल्ट का लिंक दोपहर 1 बजे के बाद एक्टिव होगा।
हर बार की तरह इस साल भी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मार ली है। लड़कों का पासिंग प्रतिशत 94.56 फीसदी रहा है तो वहीं लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 97.21 फीसदी रहा है।
पिछले साल की तरह इस साल भी महाराष्ट्र का कोंकण जिला 10वीं के पासिंग प्रतिशत के मामले में टॉप पर रहा है। कोंकण रीजन में 10वीं के 99.01 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं नागपुर जिले में सबसे कम पासिंग प्रतिशत (94.73 फीसदी) दर्ज हुआ है।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल कुल 9382 स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है। इन स्कूलों के सभी छात्रों ने 10वीं की परीक्षा पास की है।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। बोर्ड के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की है। इस साल राज्य में कुल 95.81 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। 2023 के मुकाबले पासिंग प्रतिशत में करीब 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल 93.83 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
महाराष्ट्र बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। बोर्ड के अधिकारी इस बार का पासिंग प्रतिशत जारी करेंगे। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम का ऐलान नहीं होगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने ही वाला है। परिणाम की घोषणा करने का समय 11 बजे है। वहीं स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट चेक करने का लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। अगले 2-3 दिन के अंदर परिणाम की घोषणा किए जाने की पूरी संभावना है। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल 10वीं की परीक्षा दी है वह ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। यह सुविधा डिजीलॉकर पर लॉग इन करने के बाद उपलब्ध होगी।
महाराष्ट्र एसएससी 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक िक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने 1 मार्च से 26 मार्च तक सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित की। महाराष्ट्र SSC परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई - पहली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 से 6 बजे के बीच थी।
महाराष्ट्र बोर्ड आज कक्षा 10 के परिणाम जारी करेगा और इन नतीजों की घोषणा दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की की जाएगी। नतीजों की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
2023 में महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में कोंकण जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा था। इस जिले में 98.11 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। कोंकण के बाद कोल्हापुर - 96.73, पुणे - 95.64, मुंबई - 93.66, और औरंगाबाद - 93.25, अमरावती - 93.22, नासिक - 92.67, लातूर - 92.67 और नागपुर का पासिंग प्रतिशथ 92.05 फीसदी रहा था।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
- mahresult.nic.in
- sscresult.mkcl.org
- sscresult.mahahsscboard.in
- results.digilocker.gov.in
पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में गिरावट देखी गई थी। 2023 में 93.83 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। 2022 में यह पासिंग प्रतिशत 96.94 फीसदी था। 2022 में 10वीं का रिजल्ट 17 जून को आया था। वहीं 2021 में कोरोना महामारी के चलते पासिंग प्रतिशत 99.95 फीसदी था और 2020 में 95.30 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
Maharashtra Board SSC Result 2024 Live पिछले साल यानि कि 2023 में महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2 जून को जारी हुआ था। बात करें पासिंग प्रतिशत की तो लास्ट ईयर 93.83 प्रतिशत स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हो गए थे। पिछले साल एसएससी के लिए पंजीकरण कराने वाले कुल 37,704 रिपीटर्स में से 36,648 उपस्थित हुए और 22,320 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी।
Maharashtra Board SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 27 मई 2024, सोमवार को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, और results.digilocker.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर पाएंगे।