UP Board 10th 12th Result 2024, Sarkari Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षा में भाग लेने वाले 55 लाख छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए नतीजों को जारी करने की घोषणा कर दी है। यूपी बोर्ड रिजल्ट को आज यानी 20 अप्रैल 2024 को दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
UP Board 10th 12th Result Direct Link LIVE: Check Marks Here | UP Board 10th Result Direct Link
यूपी बोर्ड ने 22 फरवरी से 9 मार्च, 2024 के दौरान 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया था, जिसमें राज्य सहित अन्य राज्य के 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। यूपी बोर्ड ने 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन महज 12 दिनों में पूरा किया था, जिसके चलते पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बोर्ड रिजल्ट करीब 1 महीना पहले जारी किए जा रहे हैं। अगर आप भी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं, तो यहां जान लीजिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 की हर छोटी बड़ी जानकारी की सबसे तेज और भरोसेमंद LIVE UPDATE
UP Board 12th Result Direct Link 2024 LIVE: Check here
यूपी बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, हाई स्कूल के उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.23% की गिरावट आई और इंटरमीडिएट में 7.08% की वृद्धि हुई।
इस बार, हाई स्कूल (कक्षा 10) के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 2023 में 89.78% से थोड़ा कम होकर इस बार 89.55% हो गया है। हालांकि, कक्षा 12 का प्रतिशत पिछले साल के 75.52% से बढ़कर इस बार 82.60% हो गया है।
यूपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो गए हैं। हाई स्कूल के टॉप 10 टॉपर्स में 8 लड़कियां शामिल हैं। पहली पोजिशन प्राची निगम को मिली हैं जिन्हें 600 में से 591 मार्क्स मिले हैं। टॉप 5 तक एक भी लड़का शामिल नहीं है। दूसरे स्थान की दीपिका सोनकर को 590 मार्क्स मिले हैं। तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर क्रमश: नाव्या सिंह, स्वाति सिंह, दिपांशी सिंह सेंगर और अर्पित तिवारी को 588 मार्क्स मिले हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बधाई संदेश प्रेषित किया है।
https://x.com/myogiadityanath/status/1781611558499738029
उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसमें टॉप करने वाले छात्रों की डिटेल इस प्रकार है।
रैंक 1 टॉपर- शुभम वर्मा- सीतापुर
रैंक 2 टॉपर- विशु चौधरी- बागपत
रैंक 3 टॉपर- काजल सिंह- अमरोहा
रैंक 4 टॉपर- राज वर्मा – सीतापुर
रैंक 5 टॉपर- कशिश मौर्या- सीतापुर
रैंक 6 टॉपर- चार्ली गुप्ता- सिद्धार्थनगर
रैंक 7 टॉपर- सुजाता पांडेय- देवरिया
यूपी बोर्ड 10वीं हाई स्कूल के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 2023 में 89.78% से थोड़ा कम होकर इस बार 89.55% हो गया है। यूपी बोर्ड 10वीं के पासिंग पर्संटेज में दर्ज की गई ये गिरावट 0.23 प्रतिशत की है।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने का जिन छात्रों को इंतजार था, वह यहां बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
स्टेप 2: होम पेज पर 10वीं परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रोल नंबर और जन्मतिथि सहित आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें
स्टेप 4: अब कंप्यूटर स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर रखें।
उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होने के बाद सामने आए नतीजों के बाद सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 93.40% रहा है, तो लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 86.05% आया है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं और 10वीं में प्राची निगम ने पूरे राज्य में टॉप किया है। दूसरी दीपिका सोनकर को मिली है।
इस साल लड़कियों जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए, लड़कों से 7.35 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट को जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड निदेशक आंकड़ों को जारी कर रहे हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट को जारी करने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशन और सचिव दोनों प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठने वाले हैं, जिसके कुछ मिनट बाद 55 लाख छात्रों के परिणामों को जारी किया जाएगा।
पिछले साल, लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और 93.34% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया। सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 600 में से 590 अंकों के उल्लेखनीय स्कोर के साथ परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया।
यूपी बोर्ड 10वीं हाई स्कूल परीक्षा के लिए 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94,802 परीक्षकों को नियुक्त किया गया था, जबकि कक्षा 12 परीक्षाओं के लिए 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 52,295 परीक्षकों को नियुक्त किया गया था।
यूपी बोर्ड के आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि वर्ष 2024 के लिए कुल 55,25,308 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें हाई स्कूल परीक्षा के लिए 29,47,311 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 25,77,997 उम्मीदवार पंजीकृत थे।
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in पर जाएं
स्टेप 2: होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: सामने आए पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के साथ अन्य डिटेल दर्ज करें।
स्टेप 4: अब आपका परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: रिजल्ट की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर रखें।
यूपी बोर्ड इंटर परिणाम 2024 तक पहुंचने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार निम्नलिखित आधिकारिक यूपीएमएसपी वेबसाइटों पर जा सकते हैं:
1. upmsp.edu.in
2. upresults.nic.in
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएमएसपी परिणाम 2024 देख सकते हैं। यूपी बोर्ड परिणाम 2024 मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लिंक नीचे दिए गए हैं:
upresults.nic.in
upmsp.edu.in
result.nic.in
यूपीएमएसपी द्वारा 12वीं कक्षा के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी स्ट्रीम के टॉप 10 रैंक होल्डर्स की जानकारी साझा करने के साथ ही, इंटरमीडिएट के ओवरऑल और जिलावार उत्तीर्ण प्रतिशत की जानकारी भी साझा की जाएगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) और यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव, बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के साथ परिणामों की फाइल का अध्यन कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की डिटेल इस प्रकार है।
रैंक 1 टॉपर- शुभ गुप्ता (97.80 प्रतिशत)
रैंक 2 टॉपर- सौरभ गंगवार और अनामिका (97.20 प्रतिशत) (संयुक्त)
रैंक 3 टॉपर- प्रियांशु उपाध्याय, खुशी और सुप्रिया (97 प्रतिशत) (संयुक्त)
स्टेप 1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक को खोलकर 10th Result 2024 या 12th Result 2024 का चयन करें।
स्टेप 3. रिजल्ट लिंक खोलने के बाद अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4. आपकी मार्कशीट कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट निकाल सकते हैं।
यूपी बोर्ड ने इस साल नतीजों को जल्द जारी करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया है, यूपी बोर्ड ने महज 12 दिनों में 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की है, जिसके चलते नतीजों को तय वक्त से 1 महीना पहले जारी किया जा सका है।
यूपी बोर्ड 12वीं की कॉपियों की चेकिंग का काम 12 दिन में पूरा कर लिया गया था। पिछले साल यह काम 15 दिन में पूरा हुआ था। इस साल 3 करोड़ के करीब कॉपियां चेक हुई हैं। इस काम के लिए 1 लाख 47 हजार 97 परीक्षकों को नियुक्त किया गया था। इनमें 10वीं परीक्षा की 1 करोड़ 76 लाख उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94 हजार 802 परीक्षक नियुक्त हुए। वहीं, 12वीं परीक्षा की 1 करोड़ 25 लाख उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 52 हजार 295 परीक्षकों को नियुक्त किया गया था।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार आज खत्म होने वाला है। राज्य में 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित हुई परीक्षाओं में कुल मिलाकर 55 लाख स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। उन सभी को आज रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट की घोषणा यूपी बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। जिन छात्रों का मन मुताबिक रिजल्ट नहीं आता है वह अपने पेपरों की दोबारा से भी जांच करा सकते हैं। इस प्रक्रिया को स्क्रूटनी कहते हैं। इसमें आपके पेपर्स की दोबारा जांच होगी और जो मार्क्स उसके बाद आएंगे वहीं फाइनल माने जाएंगे।
यूपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित हुई थी। दोनों की परीक्षा 12 दिन में समाप्त हो गई थी। इसके बाद 12 दिन के अंदर कॉपी चेकिंग का भी काम खत्म हो गया था। यूपी बोर्ड की कॉपियों की चेकिंग का काम 30 मार्च को खत्म हो गया था। इसके बाद अब 20 अप्रैल को नतीजे जारी किए जा रहे हैं। यूपी बोर्ड ने इस साल परीक्षा से लेकर परिणाम तक काम काफी जल्दी खत्म कराया है।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से एक दिन पहले नतीजों की तारीख की जानकारी दे दी गई थी। पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को आया था, लेकिन इस बार नतीजे 5 दिन पहले जारी किए जा रहे हैं जो अपने आप में रिकॉर्ड है। रिजल्ट आने के बाद परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइडट results.upmsp.edu.in, upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड को लेकर जनसत्ता की खबर पर मुहर लगी है। दरअसल, जनसत्ता कई दिन से यही खबर दे रहा था कि यूपी बोर्ड के नतीजे 20 अप्रैल को जारी किए जा सकते हैं। 20 अप्रैल 2024, शनिवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। इस साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही रिकॉर्ड कायम हो जाएगा। यह अब तक का सबसे जल्दी आने वाला रिजल्ट होगा।