UPMSP, UP Board 12th Result 2018 UPDATES from http://www.upmsp.edu.in: UP Board 12th Result 2018 आ गया है। UP Board Result 2018 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर घोषित कर दिया गया है। UP Board का 12वीं का रिजल्ट दोपहर 12:35 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर घोषित किया गया। यूपी बोर्ड 12वीं के ये हैं टॉप 5 नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स रजनीश शुक्ला: 93.20%, अक्षय मौर्य: 93.20%, अन्नया राय: 92.6%, अभिषेक कुमार: 92.2%, अजीत पटेल: 92.2%।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री महेश शर्मा ने कहा था कि हमें खुशी है कि नकल मुक्त परीक्षा हुईं और कॉपी भी समय पर चेक हो गईं। इस साल यूपी बोर्ड में कुल 66.37 लाख लोगों ने रजिस्टर कराया था। इनमें से 10वीं क्लास के लिए 36,55,691 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर कराया था।

ऐसे करें चेक: सबसे पहले UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। इसके बाद यहां UP Board 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए लिंक आ रहा होगा। अब इस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। अब यहां जरुरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर आदि डाल दें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें। सबमिट पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा। अब इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Board 10th Result 2018 UPDATES from www.upresults.nic.in: यूपी बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट आज, यूं करें चेक

Live Blog

Read Here UP Board 12th Result 2018, UPMSP Intermediate Result 2018 LIVE UPDATES from http://www.upresults.nic.in, http://www.upmsp.edu.in

Highlights

    14:23 (IST)29 Apr 2018
    10 फीसदी घटा रिजल्ट

    पिछले साल की तुलना में 12वीं का रिजल्ट 10 फीसदी कम रहा है। साल 2017 में 12वीं में 82.62 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं इस बार 72.43% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस तरह रिजल्ट 10 फीसदी कम रहा है।

    13:26 (IST)29 Apr 2018
    UP Board 12th Result 2018 में रहा सबसे कम

    पिछले 5 साल में 2018 में सबसे कम रिजल्ट रहा है। इस बार 12वीं का रिजल्ट केवल 72.43 फीसदी रहा है। इससे पहले 2017 में 82.62%, 2016 में 87.99%, 2015 में 88.83% और 2014 में 92.21 फीसदी रिजल्ट रहा।

    13:16 (IST)29 Apr 2018
    ये हैं यूपी बोर्ड के 12 वीं के टॉप 5

    रजनीश शुक्ला: 93.20%,
    अक्षय मौर्य: 93.20%
    अन्नया राय: 92.6%
    अभिषेक कुमार: 92.2%
    अजीत पटेल: 92.2%

    13:11 (IST)29 Apr 2018
    78.81% लड़कियां पास

    यूपी बोर्ड 12वीं में रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य ने टॉप किया है। दोनो के 466 नंबर आए हैं। पी बोर्ड 12वीं में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस बार कुल 78.81 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। लड़कों की बात करें तो कुल 72.27 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

    12:40 (IST)29 Apr 2018
    UP Board 12th Result 2018 घोषित

    UP Board 12th Result 2018 आ गया है। UP Board Result 2018 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर घोषित कर दिया गया है।

    12:36 (IST)29 Apr 2018
    टाइम बदला

    बोर्ड की तरफ से रिजल्ट 12.30 बजे घोषित किया जाना था लेकिन अभी तक नहीं किया गया है। अब खबर है कि रिजल्ट 12.40 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

    12:33 (IST)29 Apr 2018
    10वीं और 12वीं के प्रदेश में करीब 25,896 स्कूल

    10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड के प्रदेश में करीब 25,896 स्कूल हैं। इनमें से 2,100 स्कूल राज्य सरकार चलाती है। वहीं 5,300 स्कूल प्राइवेट हैं पर सरकार इनके लिए फंड मुहैया कराती है। इसके अलावा बाकी सभी बचे हुए स्कूल पूरी तरह से प्राइवेट हैं जो किसी व्यक्ति के हैं।

    12:25 (IST)29 Apr 2018
    रिजल्ट जल्द

    सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट समय पर ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट आने में देरी होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। कुछ ही समय बाद रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा।

    12:17 (IST)29 Apr 2018
    थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी देख पाएंगे UP Board 12th Result 2018

    12वीं के लाखों स्टूडेंट्स कुछ ही देर में अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ ही मिनटों में स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स अगर बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट न देख पाएं तो वह किसी दूसरी थर्ड पार्टी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    12:09 (IST)29 Apr 2018
    बिना इंटरनेट के देखें अपना रिजल्ट

    यूपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट स्टूडेंट्स अपने लेपटॉप और डेस्कटॉप के अलावा अपने स्मार्टफोन पर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट होना जरुरी है। इसके अलावा बिना इंटरनेट के भी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट अपने फीचर फोन से केवल एक SMS करके चेक कर सकते हैं। इसके लिए SMS का चार्ज देना होगा।

    12:02 (IST)29 Apr 2018
    उप मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

    यूपी के उप मुख्यमंत्री ने यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने से पहले ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि आज हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हो रहा है,परीक्षामें सम्मिलित होने वाले सभी सौभाग्यशाली विद्यार्थियों को मेरी शुभकामनाएं।प्रदेश में मेघाशक्ति को प्रोत्साहन मिले,उनका भविष्य उज्जवल हो,इसलिए नकलविहीन परीक्षा संपादित हुई,शैक्षणिक सत्र में अच्छी पढ़ाई हो अब यही प्रयत्न है।

    11:56 (IST)29 Apr 2018
    UP Board 12th Result 2018 ये करेंगे जारी

    यूपीएमएसपी सचिव नीना श्रीवास्तव जल्द ही उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं के 2018 के परिणामों की घोषणा करेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टॉपर्स की आंसर सीट अपलोड भी करेगा। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें।

    11:42 (IST)29 Apr 2018
    35 फीसदी चाहिए नंबर

    12वीं में पास होने के लिए 35 फीसदी नंबर चाहिए। स्टूडेंट्स रिजल्ट आने के बाद अपने स्मार्टफोन पर भी देख सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर में जाकर रिजल्ट देखने के लिए ऐप सर्च करें।

    11:23 (IST)29 Apr 2018
    यूपी बोर्ड में पहली बार केवल 89 स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

    यूपी बोर्ड ने पहली बार जब परीक्षा का आयोजन किया था तो इसके तहत केवल 5,744 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इसमें 5,655 स्टूडेंट्स हाई स्कूल के थे और 89 स्टूडेंट्स इंटरमीडिएट के थे। सन 1923 में यूपी बोर्ड ने एग्जाम के लिए केवल 179 सेंटर बनाए थे।

    11:14 (IST)29 Apr 2018
    दुनिया में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड में

    बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन उत्तर प्रदेश राज्य में 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित कराता है। यह स्टूडेंट्स की संख्या के मामले में टॉप पर है। यूपी बोर्ड या उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की स्थापना 1921 में हुई थी। उन्होंने 1923 में अपनी पहली सार्वजनिक परीक्षा आयोजित की।

    11:03 (IST)29 Apr 2018
    मोबाइल ऐप पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

    स्टूडेंट्स रिजल्ट आने के बाद अपने स्मार्टफोन पर भी देख सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर में जाकर रिजल्ट देखने के लिए ऐप सर्च करें। इसके बाद रेटिंग और रिव्यू के मुताबिक जो ऐप ठीक हो उसे इंस्टॉल कर लें। अगर रजिस्ट्रेशन करना हो तो कर दें। रिजल्ट आते ही आप अपना रिजल्ट ऐप में देख पाएंगे।

    10:47 (IST)29 Apr 2018
    2017 के रिजल्ट

    2017 में 10वीं में 86.50 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। मतलब कुल 13.64 लाख लड़कियां थीं। इसके अलावा 16.34 लड़के पास हुए थे। लड़कों का पासिंग परसेंटेज 76.75 फीसदी था। इस साल भी 16 मार्च से 10 वीं और 12वीं के पेपर शुरू हुए थे।

    10:35 (IST)29 Apr 2018
    66.37 लाख स्टूडेंट्स को है इंतजार

    यूपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए 66.37 स्टूडेंट्स तैयार हैं। दरअसल इस बार 66.34 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे। इनमें से 36,55,691 स्टूडेंट्स 10वीं क्लास के थे और 29,81,327 स्टूडेंट्स 12वीं क्लास के। पिछले साल 10वीं क्लास में तेजस्वी देवी ने 95.83 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया था।

    10:22 (IST)29 Apr 2018
    1.47 लाख टीचर्स ने चेक की हैं कॉपी

    फरवरी में हाइस्कूल और इंटर के एग्जाम हुए थे। वहीं मार्च में कॉपी चेक होनी शुरू हुई थीं। इसके बाद करीब 1.46 लाख टीचर्स ने कॉपी चेक कीं। आज रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.in, upmspresults.up.nic.in, results.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

    10:15 (IST)29 Apr 2018
    पास होना है तो चाहिए इतने फीसदी

    12वीं में पास होने के लिए 35 फीसदी नंबर चाहिए। अगर कोई स्टूडेंट किसी विषय में फेल हो जाता है तो वह सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की तरफ से इसकी तारीख घोषित कर दी जाएंगी।